देहरादून के इस स्कूल में पढ़ने का ऑफर मिला है बिहार के सोनू को

Rajesh Pandey
यह फोटो सोशल मीडिया से लिया है।

देहरादून। बिहार में रहने वाला बच्चा सोनू इन दिनों बहुत चर्चाओं में है। करीब 11 साल के सोनू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपनी पढ़ाई को लेकर गुहार लगाई थी। सोनू को देहरादून के एक स्कूल में 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप पर कक्षा 12 तक पढ़ने का ऑफर मिला है। सोनू को यह ऑफऱ पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने दिया है।

पूर्व सांसद सिन्हा ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया है- सोनू मेरे पटना आवास पर अपने चाचा और मामा के साथ पहुंचा। बच्चा तो बच्चा ही होता है। वह मेरे पास आकर प्यार पाकर एक सामान्य बच्चे की तरह ही सरल हो गया!

मैंने उसे अपने अभिभावकों के साथ देहरादून जाकर मेरे द्वारा स्थापित दि इंडियन पब्लिक स्कूल देखने को कहा है। यदि मेरा विद्यालय उसे पसंद आता है तो मैं उसे 100 फीसदी स्कॉलरशिप देकर पांचवी कक्षा में एडमिशन करा दूंगा और अगले आठ वर्षों तक सारी सुविधाएं देकर उसे इस योग्य बनाने का भरसक प्रयास करूंगा, जिससे कि वह अपनी महत्वाकांक्षा को साकार कर सके !

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *