Inspiring Birthday Celebration at School: बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत युवाओं ने रामगढ़ प्राइमरी स्कूल के बच्चों संग मनाया जन्मदिन

नौका रामगढ़ निवासी शुभम धीमान और संजय कुमार, जो प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) में कार्यरत हैं, ने अपना जन्मदिन राजकीय विद्यालयों के बच्चों के बीच सादगी और सेवा भाव से मनाया।

Rajesh Pandey

Inspiring Birthday Celebration at School: रामगढ़ (देहरादून), 23 अप्रैल, 2026 : आज की चकाचौंध भरी जीवनशैली के बीच समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए दो नवयुवकों ने एक प्रेरक उदाहरण पेश किया है। नौका रामगढ़ निवासी शुभम धीमान और संजय कुमार, जो प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) में कार्यरत हैं, ने अपना जन्मदिन राजकीय विद्यालयों के बच्चों के बीच सादगी और सेवा भाव से मनाया।

Inspiring Birthday Celebration at School: जन्मदिन के अवसर पर दोनों युवाओं ने सर्वप्रथम विद्यालय के समीप स्थित प्रसिद्ध मां दूधा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात, उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के 130 से अधिक छात्र-छात्राओं को टॉफियां, फ्रूटी और समोसे वितरित किए। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मीना घिल्डियाल ने छात्रों से दोनों युवाओं का परिचय कराया, जिसके बाद शिक्षकों और बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “नई पीढ़ी के इन युवाओं का अपने जन्मदिन को किसी महंगे रेस्टोरेंट के बजाय सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच मनाना एक अत्यंत सराहनीय कदम है। यह उन बच्चों के प्रति संवेदनशीलता दर्शाता है जो अक्सर मुख्य धारा से वंचित रह जाते हैं। ऐसी पहल समाज के अन्य वर्गों को भी नेक कार्यों के लिए प्रेरित करेगी।”

Inspiring Birthday Celebration at School: प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह सोलंकी ने जानकारी दी कि ‘विशेष भोज’ योजना के अंतर्गत समाज का कोई भी व्यक्ति अपने या अपने परिजनों के जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य किसी विशेष अवसर पर सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए भोज का आयोजन कर सकता है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापिका मीना घिल्डियाल, मधुलिका, भोजन माता लक्ष्मी देवी, विमला देवी, नीलिमा थापा सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *