CM Dhami congratulates Priyanka Negi: 21 वर्षीय प्रियंका सारकोट की प्रधान निर्वाचित, सीएम ने कहा- सारकोट बनेगा आदर्श गांव

Rajesh Pandey

CM Dhami congratulates Priyanka Negi: देहरादून, 01 अगस्त, 2025: चमोली जिले में गैरसैंण के पास सारकोट ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है। प्रियंका को फोन पर बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि जिस तरह से ग्रामीणों ने एक पढ़ी-लिखी युवा लड़की को प्रधान चुना है, वो बधाई के पात्र हैं।

CM Dhami congratulates Priyanka Negi

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सारकोट को एक आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर रही है।

  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रियंका से कहा कि गांव में कृषि, पशुपालन और महिला स्वरोजगार से जुड़े सभी कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
  • सारकोट की तर्ज़ पर दूसरे जिलों में भी इसी तरह के आदर्श ग्राम बनाए जाएंगे, जहां रोजगार, स्वरोजगार और सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
  • जल्द ही सभी मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सारकोट गांव का दौरा कर इसका अध्ययन करेंगे।

Also Read: Organic vs Natural Farming: डॉ. राजेंद्र कुकसाल से जानिए, जैविक खेती और प्राकृतिक खेती में अंतर

  • मुख्यमंत्री ने प्रियंका को देहरादून आने का न्योता भी दिया, ताकि गांव के विकास पर बातचीत की जा सके।

प्रियंका नेगी ने सारकोट को गोद लेने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि सरकार के सहयोग से गांव में काफी विकास कार्य हुए हैं और वह भी इसमें अपना योगदान देंगी।

CM Dhami congratulates Priyanka Negi

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस बार के पंचायत चुनाव में कई युवा और पढ़े-लिखे प्रतिनिधि चुने गए हैं, जो पंचायतों के लिए एक अच्छा संकेत है और सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *