By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: सचिव ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालों में देखीं स्वास्थ्य सुविधाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > सचिव ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालों में देखीं स्वास्थ्य सुविधाएं
FeaturedhealthNewsUttarakhand

सचिव ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालों में देखीं स्वास्थ्य सुविधाएं

Rajesh Pandey
Last updated: October 8, 2023 8:55 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
SHARE

चंपावत।  स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने डेंगू के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए रविवार को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर, जिला चिकित्सालय चम्पावत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चलथी चंपावत, उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट का निरीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य सचिव ने डेंगू बीमारी को रोकने के लिए अस्पताल में डेंगू वार्ड, मच्छरदानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में पानी की निकासी, साफ सफाई और दवा के छिड़काव की उचित व्यवस्था करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में इमरजेंसी, दंत रोग विभाग, पैथोलॉजी लैब महिला वार्ड में महिलाओं एवं प्रसव से संबंधित विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं और भर्ती मरीजों का हाल जाना। स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ता करने के साथ ही अस्पताल से उन्हें दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली।

उत्तराखंड सरकार की ओर से मरीजों को निशुल्क जांच सुविधा के लिए संचालित चंदन लैब का भी निरीक्षण करते हुए पंजिका में जांच से संबंधित विवरणों और बीमारियों के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान चिकित्सालयों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला चिकित्सालय में प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

इसके साथ ही, स्वास्थ्य सचिव ने स्थानीय जनता से संवाद स्थापित कर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही, उनसे योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

स्वास्थ्य सचिव ने वैलनेस सेंटरों में जाकर अवस्थापना सुविधाओं, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, औषधियों एवं विभिन्न संवर्गों में कार्यरत कार्मियों की स्थिति का अवलोकन किया।

स्वास्थ्य सचिव के साथ विभागीय अधिकारियों ने आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने के लिए आम लोगों को प्रेरित किया। टीबी मुक्त उत्तराखंड की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों की भी जानकारी दी।

स्वास्थ्य सचिव ने पत्रकारों से बात करते हुए स्पेशलिस्ट डॉक्टर की जल्द नियुक्ति करने का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि टनकपुर हॉस्पिटल में ट्रामा सेंटर संचालित करना उनकी प्राथमिकता है।

स्वास्थ्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग चम्पावत की बैठक ली, जिसमें जिले के सभी लोगों की आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाने को कहा।

You Might Also Like

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रयोगशाला एवं अन्य पदों पर परीक्षा का सिलेबस
प्रवक्ता संवर्ग- समूह ’ग’ सेवाः मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सूचना
श्रीजन के पुनर्निर्माण कार्यों से संतुष्ट हुई गेल की टीम
उत्तराखंड में राशन की दुकानों पर हर माह निशुल्क बांटे जाएंगे राशन के 14 लाख बैग
कॉफी टेबल बुक ‘कुंभः आस्था, विरासत और विज्ञान‘ का विमोचन
TAGGED:Uttarakhand Health DepartmentUttarakhand Health Services
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article UKPSC: उत्तराखंड में बंपर भर्तियां, 27 अक्तूबर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
Next Article गढ़वाल की कवि ने सुनाया एक किस्साः उस दिन भालुओं से भी नहीं डरी मैं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?