By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: आइसक्रीम फैक्ट्री का भ्रमण करके बच्चों ने जाना, कैसे होता है बिजनेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Business > आइसक्रीम फैक्ट्री का भ्रमण करके बच्चों ने जाना, कैसे होता है बिजनेस
BusinessCareereducationFeaturedNews

आइसक्रीम फैक्ट्री का भ्रमण करके बच्चों ने जाना, कैसे होता है बिजनेस

Rajesh Pandey
Last updated: August 24, 2024 7:36 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
SHARE

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

मानव भारती स्कूल के बिजनेस स्टडी टूर के लिए 11 एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं ने डोईवाला ब्लॉक के कालूवाला स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री का भ्रमण करके जाना कि आइसक्रीम कैसे बनती है। इस दौरान उन्होंने आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक बुद्धि सिंह ज्याड़ा से एक सफल उद्यमी बनने तथा मार्केटिंग की रणनीति पर प्रश्न पूछे।

मानव भारती स्कूल देहरादून के कॉमर्स विषय के 44 बच्चों का दल शिक्षिका आरती रतूड़ी एवं अंकित के निर्देशन में कालूवाला स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री सुंदरम डेयरी पहुंचे। फैक्ट्री संचालक बुद्धि सिंह ज्याड़ा ने बच्चों से संवाद करने से पहले उनको आइसक्रीम के अलग-अलग फ्लेवर का स्वाद लेने को कहा। श्री ज्याड़ा ने बताया, उन्होंने उत्तराखंड में पहली बार आइसक्रीम में बुरांश का प्रयोग किया, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है।

एक छात्र ने उनसे पूछा, अभी तक के आपके अनुभव के आधार पर, आइसक्रीम उत्पादन क्या लाभ का बिजनेस है। श्री ज्याड़ा ने उनको बताया, कोई भी बिजनेस नुकसान के लिए नहीं किया जाता। हमने मार्केट रिसर्च और इस क्षेत्र में विशेषज्ञता होने के बाद ही आइसक्रीम फैक्ट्री शुरू की। शुरुआती वर्ष में आप लाभ की उम्मीद नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें- मिल्की डे आइसक्रीमः उत्तराखंड के उद्यमी के हौसले की कहानी

आपको बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई तरह की समस्याएं सामने आती हैं। हमें फैक्ट्री शुरू करते ही कोविड-19 में भारी नुकसान उठाना पड़ा। आपको धैर्य रखना होगा, साथ ही अपने व्यवसाय पर कुशलता, लगन एवं इनोवेटिव आइडिया के साथ काम करना होगा। ऐसा नहीं हो सकता, फैक्ट्री लगाने के बाद, हम बाहर घूमते रहें। उद्यम तभी विकसित हो सकता है, जब हम उस पर पूरा ध्यान केंद्रित करें। बिजनेस होता ही लाभ के लिए है। अभी तक हमारा अनुभव सकारात्मक है।

एक अन्य सवाल पर उन्होंने बताया, सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनमें आपको सब्सिडी एवं वित्तीय सहायता मिलती है। बैंकों से लोन भी सरकार की योजनाओं के तहत मिलता है। इसके साथ ही, श्री ज्याड़ा ने छात्र-छात्राओं के कई प्रश्नों के उत्तर दिए, जो उनको नौकरी तलाश करने की बजाय नौकरी प्रदाता बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

छात्र-छात्राओं को फैक्ट्री के सह संचालक विवेक ज्याड़ा ने आइसक्रीम फैक्ट्री के भ्रमण के दौरान उत्पादन होता देखा। उनको आइसक्रीम स्टोरेज रूम भी देखा, जिसको माइनस 26 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर निर्धारित किया गया है।  विवेक ने मार्केटिंग सहित आइसक्रीम को फैक्ट्री से लेकर बाजार और उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

You Might Also Like

कुम्भ के शाही स्नानों को सकुशल सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
सूरज और हवा
Video: क्या उत्तराखंड के अफसरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धोखा दे दिया ?
पत्रकारिता को जानना है तो छोटे शहरों से शुरुआत करो
मोहकमपुर में हंस फाउंडेशन का डायलिसिस केंद्र खुला
TAGGED:Business IdeaBusiness Study TourIce cream productionManava Bharati School DehradunMBSSundram Dairy
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article UKPSC: इस परीक्षा के लिए डाउनलोड करें Admit Card
Next Article उत्तराखंड में को-ऑपरेटिव बैंकों के क्लर्क, प्रबंधकों के 164 पदों के लिए रिजल्ट घोषित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?