By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: मिल्की डे आइसक्रीमः उत्तराखंड के उद्यमी के हौसले की कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > मिल्की डे आइसक्रीमः उत्तराखंड के उद्यमी के हौसले की कहानी
Blog LivefoodUttarakhandवीडियो न्यूज़

मिल्की डे आइसक्रीमः उत्तराखंड के उद्यमी के हौसले की कहानी

Rajesh Pandey
Last updated: March 12, 2023 6:34 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
SHARE

राजेश पांडेय। न्यूज लाइव

“हमने नवंबर 2019 में मिल्की डे (Milky Day) ब्रांड से, आइसक्रीम फैक्ट्री की शुरुआत की, गर्मियों में आइसक्रीम की बढ़ती मांग को देखते हुए लगभग 35-40 लाख का उत्पादन किया गया। हमें क्या पता था कि कोविड संक्रमण इतना फैल जाएगा कि हमारा व्यवसाय शुरू होते ही धड़ाम हो जाएगा।

“मार्च, 2020 में लॉकडाउन लग गया। हमने पूरे साल आइसक्रीम बिकने का इंतजार किया, कोल्ड रूम में रखी गई 24-25 लाख की आइसक्रीम दिसंबर 2020 तक एक्सपायर हो गई। हमें भर मन से इतने उत्पाद को बड़ा गड्ढा खोदकर दबाना पड़ा। उस साल 35-40 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा, जिसमें डिस्ट्रीब्यूटर्स को सप्लाई उत्पाद की कीमत, कर्मचारियों की तनख्वाह, बैंक की किस्तें, बिजली-पानी के बिल सहित कई जिम्मेदारियां शामिल हैं।”

देहरादून के कालूवाला गांव में ,आइसक्रीम फैक्ट्री सुंदरम डेयरी के स्वामी बुद्धि सिंह ज्याड़ा, तीन साल पहले स्थापित आइसक्रीम फैक्ट्री से जुड़े संघर्ष को साझा कर रहे थे। बुद्धि सिंह ज्याड़ा को भारत में, दूध और आइस्क्रीम के बड़े ब्रांड अमूल में लगभग 24 साल की सेवाओं का अनुभव है। 47 साल के ज्याड़ा अमूल के इंजीनियरिंग विभाग में थे।

बताते हैं, “उस साल मुझे लगा कि हम इस फैक्ट्री को और ज्यादा दिन नहीं चला पाएंगे। हम फैक्ट्री को सेल करना चाह रहे थे। पत्नी के जेवर, घर गिरवी रखने पड़े। पर, हमें अपने उन साथियों से सहयोग मिला, जिनके साथ 24 साल गुजरात, राजस्थान में अमूल ब्रांड की सेवाओं के दौरान बिताए थे।”

सुंदरम डेरी के स्वामी बुद्धि सिंह ज्याड़ा। फोटो- राजेश पांडेय

“रिश्तेदारों से, परिवार से और खासकर बैंक से मदद मिली, और फिर सोचा, देखा जाएगा, इसको आगे बढ़ाते हैं। आज भी हमें अपनी साख की वजह से कच्चा माल दो से तीन माह के क्रेडिट पर मिल जाता है। धीरे- धीरे ही सही, हम हताशा से बहुत आगे उस बड़ी उम्मीद के सहारे आगे बढ़ रहे हैं, जो लगभग तीन साल पहले जगाई। दोस्तों, शुभचिंतकों के फोन आते हैं, वो यहां विजिट करते हैं, सलाह देते हैं, मार्गदर्शन करते हैं।”

“फिर से नई शुरुआत की,  2021-22 में हमारा टर्नओवर 30 से 35 लाख रहा, जो 2022-23 में लगभग सवा करोड़ पहुंच गया। अब 2023-24 में लक्ष्य इस टर्नओवर को लगभग साढ़े तीन करोड़ तक पहुंचाना है, देखते हैं, इसमें कितना सफल होते हैं।”

सुंदरम डेयरी के आइसक्रीम ब्रांड मिल्की डे के कुछ फ्लेवर। फोटो- राजेश पांडेय

“वर्तमान में कालूवाला और आसपास के गांवों से 20 लोगों को प्रत्यक्ष तथा लगभग 40 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से आइसक्रीम रोजगार से जोड़ा है। यदि, यह कारोबार सफल हो जाता है तो 70 लोगों को प्रत्यक्ष और लगभग 500 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देने की योजना है।”

मिल्की डे (Milky Day) ब्रांड 85 फ्लेवर में आइसक्रीम उपलब्ध करा रहा है। आठ हजार लीटर प्रति दिन की क्षमता वाले प्लांट में इन दिनों दिनरात की शिफ्ट में आइसक्रीम बनाई जा रही है, देशभर में आइसक्रीम मार्केट के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद है कि इस साल मांग पिछले साल से अधिक होगी।

ज्याड़ा बताते हैं, “आइसक्रीम में बुरांश का प्रयोग पहली बार हो रहा है। टिहरी गढ़वाल की डागरपट्टी के दो गांवों के कुछ लोगों को असम भेजकर बुरांश कलेक्शन का प्रशिक्षण दिया है। इसको ठीक उसी तरह कलेक्ट किया जाता है, जैसे चाय की पत्तियों को। बुरांश हमारे खानपान से जुड़ा है। हम चाहते हैं कि देश-विदेश से उत्तराखंड आने वाले पर्यटक बुरांश की आइसक्रीम को स्वाद जरूर चखें।”

उनके अनुसार, “उत्तराखंड में आइसक्रीम के कारोबार की काफी संभावना है। यहां आइसक्रीम का बाजार लगभग 500 करोड़ का है, जिसमें हर साल लगभग 20 फीसदी बढ़ोतरी हो रही है। जबकि यहां मांग के अनुरूप उत्पादन काफी कम है।”

भारत में आइसक्रीम का बाजार कुछ वर्षों से लगातार बढ़ रहा है, IMARC Group की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में यह INR 194.1 बिलियन तक पहुंच गया। उम्मीद है कि 2028 तक बाजार 508.4 बिलियन तक पहुंच जाएगा। 2023-2028 के दौरान 17.5% की वृद्धि दर प्रदर्शित करेगा।

You Might Also Like

आपातकालीन पशु चिकित्सा के लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर करें फोन
फोटो की भूख से मुझे एनर्जी मिलती हैः तुषार राय
अल्मोड़ा मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू
देखें- UKPSC ने इस परीक्षा के कार्यक्रम में किया संशोधन
अपनी निधि से एक करोड़ तक के कोविड संबंधी काम करा सकेंगे विधायक
TAGGED:Artisanal food productionBehind the scenes of an ice cream factoryBuransh flower flavorBusiness challenges during COVID pandemicCOVID19EntrepreneurshipFood industry sustainabilityIce cream productionLocal market trendsLocal produce sourcingMountain region agricultureSupport for small businesses in UttarakhandUnique ice cream flavorsUttarakhand tourism
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article कहां से आए अक्षर, इनको किसने बनाया
Next Article निरस्त परीक्षा के नये आवेदन में मिल सकती है यह राहत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?