Featuredfoodhealth

शानदार पहलः प्रतिदिन पांच करोड़ जरूरतमंदों को भोजन कराएंगे भाजपा कार्यकर्ता

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों के सामने भोजन की समस्या आ गई है। जहां केंद्र और राज्य सरकारों के साथ ही विभिन्न संस्थाएं इस कार्य में लगी हैं। भाजपा ने भी भोजन की व्यवस्था के लिए अभियान शुरू किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी ने ट्वीट किया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिदिन पांच लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करेगा। इस तरह भाजपा प्रतिदिन पांच करोड़ जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएगी। ।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री ने इस संकट की घड़ी में सभी से जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की है ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। इस आह्वान पर मैंने 10 जरूरतमंद लोगों के भोजन की व्यवस्था की। भाजपा के एक करोड़ कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन की मदद से गरीब लोगों को भोजन पहुंचाएंगे। 

उन्होंने ट्वीट किया कि जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाने के पावन अभियान की शुरुआत मैंने अपने आवास से की। भाजपा के एक करोड़ कार्यकर्ता इस अभियान में अपना सहयोग करेंगे और प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिदिन पांच लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करेगा। इस तरह भाजपा प्रतिदिन पांच करोड़ जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएगी।

 

Rajesh Pandey

राजेश पांडेय, देहरादून (उत्तराखंड) के डोईवाला नगर पालिका के निवासी है। पत्रकारिता में  26 वर्ष से अधिक का अनुभव हासिल है। लंबे समय तक हिन्दी समाचार पत्रों अमर उजाला, दैनिक जागरण व हिन्दुस्तान में नौकरी की, जिनमें रिपोर्टिंग और एडिटिंग की जिम्मेदारी संभाली। 2016 में हिन्दुस्तान से मुख्य उप संपादक के पद से त्यागपत्र देकर बच्चों के बीच कार्य शुरू किया।   बच्चों के लिए 60 से अधिक कहानियां एवं कविताएं लिखी हैं। दो किताबें जंगल में तक धिनाधिन और जिंदगी का तक धिनाधिन के लेखक हैं। इनके प्रकाशन के लिए सही मंच की तलाश जारी है। बच्चों को कहानियां सुनाने, उनसे बातें करने, कुछ उनको सुनने और कुछ अपनी सुनाना पसंद है। पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।  अपने मित्र मोहित उनियाल के साथ, बच्चों के लिए डुगडुगी नाम से डेढ़ घंटे के निशुल्क स्कूल का संचालन किया। इसमें स्कूल जाने और नहीं जाने वाले बच्चे पढ़ते थे, जो इन दिनों नहीं चल रहा है। उत्तराखंड के बच्चों, खासकर दूरदराज के इलाकों में रहने वाले बच्चों के लिए डुगडुगी नाम से ई पत्रिका का प्रकाशन किया।  बाकी जिंदगी की जी खोलकर जीना चाहते हैं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता - बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक और एलएलबी, मुख्य कार्य- कन्टेंट राइटिंग, एडिटिंग और रिपोर्टिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button