By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: पिथौरागढ़ में आपदा प्रभावितों से मिले सीएम, राहत के चेक बांटे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > पिथौरागढ़ में आपदा प्रभावितों से मिले सीएम, राहत के चेक बांटे
FeaturedUttarakhand

पिथौरागढ़ में आपदा प्रभावितों से मिले सीएम, राहत के चेक बांटे

Rajesh Pandey
Last updated: October 23, 2021 8:34 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ की तहसील धारचूला में आपदा से नुकसान का जायजा लेते हुए आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने तहसील धारचूला मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत,पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण के कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मृतक व्यक्तियों के प्रति संवेदना  व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी हरसंभव मदद करेगी। धारचूला में मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों को कुल 23 लाख रुपये के चेक वितरित किए।

धारचूला के बाद मुख्यमंत्री धामी ने जिला मुख्यालय पंहुचकर नैनीसैनी एयरपोर्ट के विश्राम गृह में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा से हुए नुकसान की विभागवार समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि राहत, बचाव एवं पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए रिस्टोरेशन कार्य कराए जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न समेत आवश्यक सामग्री की आपूर्ति नियमित रूप से की जाए।

जनपद में सड़क,संचार, विद्युत तथा पेयजल समेत सभी मूलभूत सुविधाओं को यथाशीघ्र दुरुस्त करते हुए स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए,ताकि जनता को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंद सड़कों को खोले जाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। इसके लिए अतिरिक्त मशीनरी को लगाया जाए। उन्होंने  निर्देश दिए कि जिले में आगामी सात नवम्बर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

साथ ही, उन्होंने सभी सड़क मार्गों में झाड़ी कटान व नाली निर्माण का भी कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि,औद्यानिकी को भी जितनी क्षति हुई है, उसका भी तुरंत आकलन किया जाए।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद में गत दिनों तेज बारिश से हुए नुकसान और प्रशासन के राहत, बचाव एवं पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी दी।

गत दिनों भारी वर्षा से जनपद में कुल 105 सड़कें बंद हो गई थीं, जिनमें से 66 को खोल दिया गया है। शीघ्र ही, सभी सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

जिले में उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे लगभग 120 पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके अतिरिक्त 108 क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों में से 87 को अस्थाई रूप से सुचारू कर दिया गया है, भारी वर्षा से जिले के कुल 580 गांवों में विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई थी, जिसमें से 559 में विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी गई है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक चंद्रा पंत, मीना गंगोला,अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा,अध्यक्ष  नगर पालिका राजेंद्र रावत,अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मनोज सामंत, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

हेली एंबुलेंस सेवा देने वाला देश का पहला स्वास्थ्य संस्थान बना एम्स ऋषिकेश
लक्खीबाग में कहानियों का ‘तक धिना धिन’
पोल्ट्री फार्म पर यह चुटकुला सुनिए, सियासत के बहुत नजदीक है
अनुसूचित जातियों, जनजातियों पर अत्‍याचार के विरुद्ध राष्‍ट्रीय हेल्‍पलाइन लांच
अब तक 2296 बेसिक शिक्षकों को दी गई नियुक्तिः शिक्षा मंत्री
TAGGED:CM UttarakhandDisaster in Utarakhandpithoragarh DisasterUttarakhand CM
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उन्नत प्रौद्योगिकी पर मिलकर काम करेंगे एएमयू और गूगल
Next Article VIDEO: अचानक हरीश रावत के सामने नतमस्तक क्यों हो गए हरक सिंह?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?