NewsUttarakhand

Shri Badrinath Dham: श्री बदरीनाथ धाम में 23 अप्रैल को कपाट खुलने की तैयारियों का CEO ने किया निरीक्षण

Shri Badrinath Dham: श्री बदरीनाथ धाम, 6 अप्रैल, 2026ः श्री बदरीनाथ धाम में 23 अप्रैल को कपाट खुलने से पूर्व तैयारियां पर जारी हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा ने आज धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों की गहन समीक्षा की।
उन्होंने धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्ता से समझौता किए बिना 20 अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।
Shri Badrinath Dham: उन्होंने परिसर में चल रहे साफ-सफाई और रंग-रोगन कार्यों का भी अवलोकन किया तथा मौके पर कार्य कर रहे श्रमिकों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सीईओ ने मंदिर प्रभारी को निर्देश दिए कि नृसिंह मंदिर और योग बद्री मंदिर की साजसज्जा 20 अप्रैल तक हर हाल में पूरी कर ली जाए। साथ ही, श्री बदरीनाथ धाम की फूलों से सजावट 22 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से गेंदे के साथ विभिन्न रंगों के गुलाब के फूलों के उपयोग पर जोर दिया और इसके लिए दानदाताओं को समय रहते सूचित करने को कहा।
Shri Badrinath Dham: उन्होंने धाम परिसर में लगे सभी CCTV कैमरों को दुरुस्त कर कपाट खुलने से पहले उनका ट्रायल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कतारों में जगह-जगह स्क्रीन लगाने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने ज्योतिर्मठ और धाम के अतिथि गृहों की मरम्मत शीघ्र पूर्ण करने तथा पूरे मंदिर परिसर में 20 अप्रैल से पहले आकर्षक साइनेज लगाने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर मार्गदर्शन और सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ज्योतिर्मठ, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, बीकेटीसी के कार्मिक और मास्टर प्लान से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button