अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के पास ही उत्तराखंड सरकार राज्य अतिथि गृह बनाएगी

Rajesh Pandey
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। File Photo

देहरादून। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के पास ही उत्तराखंड सरकार राज्य अतिथि गृह का निर्माण करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों पर उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राज्य अतिथि गृह के लिए भूमि आवंटित कर दी है।

अयोध्या में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से कुल 4700.23 वर्ग मीटर भूमि उत्तराखंड के राज्य अतिथि गृह के लिए आवंटित की गई है, जहां उत्तराखंड सरकार अतिथि गृह का निर्माण करेगी। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को नवनिर्मित मंदिर में राम लला के मूर्त रूप की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसका उत्साह पूरे देश में देखने को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरायणी मेला भी इसी थीम पर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि विगत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनभावनाओं के अनुरूप अयोध्या में राम मंदिर के समीप उत्तराखण्ड सरकार का राज्य अतिथि गृह बनाने के लिए भू-खंड खरीद के प्रस्ताव को अनुमोदन दिया था, जिसके बाद राज्य संपत्ति विभाग की एक टीम ने अयोध्या में स्थलीय निरीक्षण किया था।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *