By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Uttarakhand: भाजपा के सामने अपना ही रिकार्ड तोड़ने की चुनौती, कांग्रेस को लगानी होगी लंबी छलांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Analysis > Uttarakhand: भाजपा के सामने अपना ही रिकार्ड तोड़ने की चुनौती, कांग्रेस को लगानी होगी लंबी छलांग
AnalysisElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

Uttarakhand: भाजपा के सामने अपना ही रिकार्ड तोड़ने की चुनौती, कांग्रेस को लगानी होगी लंबी छलांग

Rajesh Pandey
Last updated: January 12, 2022 9:56 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE

राजेश पांडेय। न्यूज लाइव[ads1][ads3]

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक शीत लहर चल रही है और बीच बीच में बारिश से भी मौसम ठंडा हो रहा है। इन सबके बीच दिन में मतदाता धूप और विधानसभा चुनाव पर चर्चा से कुछ गरमाहट महसूस कर रहे हैं, पर चुनाव में जीत के लिए दिनरात एक कर रहे राजनीतिक दलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपना वोट बैंक बचाने की है।

राज्य में अभी तक दो-दो बार सरकारें बना चुके सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस को इसी चुनौती ने बेचैन किया है। यह चुनौती तब और ज्यादा परेशान करती दिखती है, जब एक और राजनीतिक दल AAP (आम आदमी पार्टी) पूरी ताकत से दावेदारी पेश कर रहा है। अभी तक उत्तराखंड राज्य में विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस ही प्रमुख रूप से भागीदारी करते रहे और बारी-बारी से सत्ता में रहे।

  • यूपी में पहला चुनावः उत्तराखंड में तीन सीटों पर दो-दो विधायक निर्वाचित हुए

इन दलों के सामने चुनौतियों को जानने से पहले, 2002 से 2017 तक चुनावों में इनको हासिल वोट प्रतिशत पर नजर डालते हैं-

2002 से 2017 तक प्राप्त वोट प्रतिशत

वर्षभाजपाकांंग्रेसबसपाउक्रांदनिर्दलीय
200225.8126.9111.206.3616.63
200731.9029.5911.766.3811.21
201233.3834.0312.283.2012.28
201746.5133.497.04110.38

2002 में कांग्रेस ने 26.91 प्रतिशत वोटों के साथ उत्तराखंड में सरकार बनाई थी, जबकि भाजपा को 25.81 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे।2007 में भाजपा के वोट बैंक में सुधार हुआ और उसने 31.9 प्रतिशत वोट हासिल किए और सरकार बनाई, इस चुनाव में कांग्रेस को 29.59 फीसदी वोट मिले। 2012 में कांग्रेस और फिर 2017 में भाजपा ने सरकार बनाई।

  • उत्तराखंड में पलायनः राजधानी के पास का गांव, जहां अब बुजुर्ग ही रहते हैं

इन आंकड़ों से मुख्य रूप से निम्न तथ्य सामने आते हैं-

2002 से 2017 तक हर चुनाव में भाजपा के वोट बैंक में बढोतरी हुई। भले ही वो सत्ता में आई हो या नहीं। केवल 2017 के चुनाव को छोड़कर कांग्रेस भी हर बार वोट प्रतिशत में इजाफा करती रही। हालांकि 2017 के चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत महज 0.54 फीसदी ही कम हुआ। पर, भाजपा ने 2017 में 13.13 फीसदी वोटों की बड़ी उछाल के साथ सत्ता हासिल की।

2002 में बहुजन समाज पार्टी के सात प्रत्याशी निर्वाचित हुए थे। बसपा को 11.20 फीसदी वोट मिले थे। 2007 में बसपा के 11,76 फीसदी वोटों के साथ आठ प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। 2012 में बसपा के निर्वाचित दावेदारों की संख्या घटकर तीन हो गई, पर पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़कर 12.28 प्रतिशत हो गया। 2017 में बसपा का एक भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सका और वोट प्रतिशत 7.04 फीसदी पर पहुंच गया।

  • उत्तराखंड में चुनावी घोषणाओं के बीच यह खबर आईना दिखाती हैं, क्या किसी को शर्म आई…

वहीं, 2002 में उत्तराखंड क्रांति दल के चार प्रत्याशी विजयी हुए और उक्रांद का वोट प्रतिशत 6.36 फीसदी पर था। 2017 में उक्रांद का वोट प्रतिशत एक फीसदी पर पहुंच गया।

निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2002 में 16.63 फीसदी वोट हासिल किए। 2007 में 11.21 फीसदी, 2012 में 13.34 और 2017 में 10.38 फीसटी वोट ही निर्दलियों को मिले। कुल मिलाकर निर्दलियों का वोट बैंक उत्तराखंड में लगातार कम होता जा रहा है। हालांकि 2002 से लेकर 2012 तक तीन-तीन तथा 2017 में दो निर्दलीय उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं। अभी तक राज्य में निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले वोटों के अनुसार कहा जा सकता है, अधिकतर मतदाताओं का विश्वास राजनीतिक दलों में ही रहा है।

2017 के चुनाव में वोट प्रतिशत पर गौर करें तो 2012 की तुलना में यहां सिर्फ भाजपा के वोट बैंक में ही उछाल देखा गया। 2017 में कांग्रेस (33.49 फीसदी) , बसपा (7.04) और निर्दलीय (10.38 फीसदी) के वोटों में पहले की तुलना में कमी आई। साफ जाहिर होता है कि 2017 में कांग्रेस, बसपा, उक्रांद और निर्दलीय को मिलने वालों वोटों का कुछ प्रतिशत भाजपा के खाते में गया था।

2017 में भाजपा के वोटों में अत्यधिक वृद्धि की प्रमुख वजह

  • पूर्व राज्य सरकार के प्रति जनता में नाराजगी, जैसा कि हर चुनाव में होता रहा है
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता
  • 2013 की आपदा में राहत कार्यों को लेकर लगे आरोप
  • कांग्रेस के विधायकों का बगावत करके भाजपा में शामिल होना

हम शर्मिंदा हैंः उत्तराखंड की राजनीति में इस नये शब्द को लेकर

2022 में भाजपा के सामने चुनौतियां

  • 2017 में स्थापित किए गए 46.51 फीसदी वोटों के माइल स्टोन से आगे निकलना
  • सरकार से नाराज मतदाताओं को अपने पक्ष में रोकना
  • किसानों की नाराजगी
  • पूर्ण बहुमत के बाद भी राज्य में मुख्यमंत्रियों को बदलने से विपक्ष को मिला बड़ा मुद्दा
  • पहले कांग्रेस और अब पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में खड़ी AAP से भी वोटों को बचाने की चुनौती

2022 में कांग्रेस के सामने चुनौतियां

  • 2017 के चुनाव में भाजपा द्वारा स्थापित 46.51 फीसदी से अधिक वोटों के माइल स्टोन को पार करने के लिए अपने 2017 की तुलना में लगभग 15 फीसदी से अधिक वोटों का बड़ा उछाल लाना
  • सरकार से नाराज होने वाले मतदाताओं को अपने पक्ष में करना
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मतदान
  • चुनाव मैदान में तैयार AAP से वोटों को बचाने की चुनौती

2022 में AAP के सामने चुनौतियां

  • AAP को अपना वोट प्रतिशत 46 फीसदी से अधिक करना होगा
  • सरकार से नाराज होने वाले मतदाताओं को अपने पक्ष में करना
  • राज्य की हर विधानसभा में वार्ड स्तर तक पहुंच बनाना
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मतदान

 

You Might Also Like

डोईवाला में छठ पूजा 2024 की खास झलकियां सार्थक पांडेय के कैमरे से
भूखा शेर और तीन बकरियां
भाजपा से एक और दलित नेता की एंट्री की तैयारी में कांग्रेस
नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार के अवसर दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्धः स्वास्थ्य मंत्री
हरेला पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण संरक्षण परंपरा का प्रतीकः धामी
TAGGED:AAPUttarakhand BJPUttarakhand Chunav 2022Uttarakhand congressUttarakhand ElectionUttarakhand Election 2022Uttarakhand Vote Percentage 2017
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article अल्मोड़ा के संकेत देने वाले हरदा क्या पिथौरागढ़ की डीडीहाट से लड़ेंगे चुनाव
Next Article राजा भोज को सत्य ने दिखाया उनके पुण्य कर्मों का सच
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?