UKPSC Exam Calendar 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया 2025 का परीक्षा कैलेंडर

Rajesh Pandey

UKPSC Exam Calendar 2025: हरिद्वार, 09 जून, 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने वर्ष 2025 के लिए अपना प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथियों का उल्लेख किया गया है। यह कैलेंडर उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखें- यूकेपीएस की वेबसाइट

UKPSC Exam Calendar 2025: कैलेंडर के अनुसार, निम्नलिखित प्रमुख परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी:

  1. उत्तराखंड संयुक्त राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025: प्रारंभिक परीक्षा 29 जून, 2025 को और मुख्य परीक्षा 06 से 09 दिसंबर, 2025 तक होगी।

  2. समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 (महाधिवक्ता कार्यालय, नैनीताल): प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई, 2025 को आयोजित होगी।

  3. उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023: प्रारंभिक परीक्षा 31 अगस्त, 2025 को होगी।

  4. उत्तराखंड सचिवालय एवं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी (लेखा) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024: मुख्य परीक्षा 3 और 4 सितंबर, 2025 को होगी।

  5. उत्तराखंड संयुक्त राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024: मुख्य परीक्षा 13 और 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।

  6. समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 (राज्य निर्वाचन आयोग): मुख्य परीक्षा 25 और 26 सितंबर, 2025 को होगी।

  7. जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा-2025: मुख्य परीक्षा 02 नवंबर, 2025 को होगी।

  8. सहायक वन संरक्षक, वन क्षेत्रीय अधिकारी, लौगिंग अधिकारी परीक्षा-2025: मुख्य परीक्षा 24 से 28 नवंबर, 2025 तक होगी।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए तिथियों और सूचनाओं की जानकारी बाद में अपडेट की जाएगी। साथ ही, यह परीक्षा तिथियाँ संभावित हैं और इनमें परिवर्तन संभव है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *