Kendriya Vidyalaya Gairsain Uttarakhand: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

Rajesh Pandey

Kendriya Vidyalaya Gairsain Uttarakhand: नई दिल्ली/देहरादून , 08 जनवरी, 2026: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) की स्थापना को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया गया है।

शिक्षा मंत्री ने दी सैद्धांतिक सहमति

Kendriya Vidyalaya Gairsain Uttarakhand: डॉ. रावत और सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय खोलने का औपचारिक प्रस्ताव रखा। उन्होंने अवगत कराया कि राज्य सरकार गैरसैंण में प्रशासनिक ढांचे और आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार कर रही है। नेताओं ने तर्क दिया कि केंद्रीय संस्थान खुलने से न केवल स्थानीय बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र से होने वाले पलायन पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस प्रस्ताव पर अपनी सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है।

शिक्षा क्षेत्र की प्रगति पर विस्तृत चर्चा

Kendriya Vidyalaya Gairsain Uttarakhand: मुलाकात के दौरान डॉ. रावत ने राज्य की शैक्षणिक प्रगति की रिपोर्ट भी साझा की। उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी:

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020): SCERT द्वारा तैयार राज्य पाठ्यचर्या और नई नीति के क्रियान्वयन की प्रगति।

  • रैंकिंग और नामांकन: सकल नामांकन अनुपात (GER) और पीजीआई (PGI) रैंकिंग में सुधार हेतु किए जा रहे प्रयास।

  • पीएमश्री विद्यालय: राज्य में पीएमश्री स्कूलों की प्रगति और विद्या समीक्षा केंद्र के सफल संचालन की जानकारी।

  • NIT श्रीनगर: एनआईटी श्रीनगर में स्थायी निदेशक की नियुक्ति और लंबित निर्माण कार्यों पर चर्चा।

इसके अतिरिक्त, डॉ. रावत ने केंद्रीय मंत्री को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह के लिए आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले डॉ. रावत

शिक्षा मंत्री के साथ बैठक के उपरांत कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। डॉ. रावत ने पश्चिम बंगाल दौरे के अनुभवों को साझा करते हुए वहां आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों और प्रबंधन पर विस्तृत फीडबैक दिया।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *