नासा का डॉ. कलाम को सलाम, नई खोज को दिया उनका नाम

Rajesh Pandey

लॉस एंजिलिस 


नासा ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत मिसाइल मैन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का सम्मान किया है। नासा के वैज्ञानिकों ने उनके खोजे गए एक नए जीव को एपीजे अब्दुल कलाम का नाम दिया है। अभी तक यह नया जीव- बैक्टीरिया की एक किस्म- सिर्फ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में ही मिलता था। यह पृथ्वी पर नहीं पाया जाता था। नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी ने अंतरग्रही यात्रा पर काम करते हुए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के फिल्टरों में इस नए बैक्टीरिया को खोजा और भारत के पूर्व राष्ट्रपति कलाम के सम्मान में इसे सोलीबैकिलस कलामी नाम दिया है।कलाम का शुरुआती प्रशिक्षण वर्ष 1963 में नासा में हुआ था। इसके बाद उन्होंने केरल के थुंबा में मछुआरों के गांव में भारत का पहला रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र स्थापित किया था। वैज्ञानिक डॉ कस्तूरी वैंकटस्वर्ण ने कहा कि बैक्टीरिया का नाम सोलीबैकिलस कलामी है। इस प्रजाति का नाम डॉ अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया है और इसकी जीन का नाम सोलीबैकिलस है। यह बैक्टीरिया एक ऐसे फिल्टर पर पाया गया है, यह फिल्टर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेश्न की स्वच्छता प्रणाली का हिस्सा है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *