उत्तराखंड में 12 और 13 सितंबर के भारी बारिश के अलर्ट को लेकर एडवाइजरी जारी

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आगामी 12 और 13 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सावधानी बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 12 एवं 13 सितम्बर, 2024 को उत्तराखंड के देहरादून, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर तथा हरिद्वार में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार के जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में जन सामान्य की सुरक्षा एवं सावधानियों को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *