हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचे सूचना महानिदेशक ने कहा, सरकार पत्रकारों को हरसंभव सुविधाएं देगी

Rajesh Pandey

हरिद्वार। न्यूज लाइव ब्यूरो

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बुधवार को हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार पत्रकारों को हरसंभव सुविधा देने के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पत्रकार कल्याण का कॉर्पस फंड दोगुना कर जरूरतमंद पत्रकारों को हरसंभव आर्थिक मदद पहुंचाने की दिशा में कार्य किया है। पत्रकार पेंशन राशि बढ़ाने, पत्रकारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा व आवासीय सुविधा दिए जाने की दिशा में सरकार कार्यरत है।

प्रेस क्लब पहुंचने पर सूचना महानिदेशक का स्वागत अध्यक्ष अमित शर्मा, महासचिव डॉ. प्रदीप जोशी, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। इस दौरान डीजी सूचना ने प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रेस क्लब हरिद्वार के लिमिटेड रिसोर्स में बेहद व्यवस्थित ढंग से प्रेस क्लब की व्यवस्थाएं बनाने के लिए प्रेस क्लब के सदस्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि वास्तव में उत्तराखंड में हरिद्वार प्रेस क्लब की एक अपनी पहचान है। उसी पहचान को प्रेस क्लब के पदाधिकारी बरकरार रखे हैं। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि 38 वर्षों से प्रेस क्लब निरंतर प्रगति की ओर है। यह भविष्य के पत्रकारों के लिए बड़ा आदर्श व मार्गदर्शक साबित होगा।

इस मौके पर प्रेस क्लब हरिद्वार ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सूचना महानिदेशक को सौंपा।

स्वागत करने वालों में पूर्व अध्यक्ष गुलशन नैयर,अविक्षित रमन, दीपक नौटियाल, श्रवण झा, रामचन्द्र कन्नौजिया तथा कुलभूषण शर्मा, पंकज कौशिक, अश्वनी अरोड़ा, सुभाष कपिल, बालकृष्ण शास्त्री उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *