अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग इन पदों का रिजल्ट जारी किया

Rajesh Pandey
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के अंतर्गत विभिन्न विभागों में स्नातक स्तरीय(Graduate Level) पदों का परिणाम घोषित किया है। आयोग ने अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के लिए औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी की है।
आयोग ने राज्य में छात्रावास अधीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, मैट्रन केयर सह हॉस्टल इन्चार्ज, सहायक चकबन्दी अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक स्वागती, संरक्षक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, संवीक्षक, सुपरवाइजर (केवल महिलाओं के लिए) पदों के लिए आवेदन मांगे थे।
इन पदों के लिए परीक्षा चार और पांच दिसंबर, 2021 को तीन पालियों में आयोजित की गई थी।  आयोग ने लिखित परीक्षा के आधार पर पद कोड-122, 187, 190, 296, 485, 513, 520, 526, 550, 599, 604, 641/29/2020) की प्रथम उत्तर कुंजी पर मिली आपत्तियों का विषय-विशेषज्ञों से समाधान कराया। इसके बाद संशोधित उत्तर कुंजियाँ (Revised Answer Key’s), परीक्षा में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, तथा अभिलेख सत्यापन के लिए औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की है।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *