दिव्यांग की शिकायत पर डीएम का एक्शन, तुरंत खाते में पहुंची आठ महीने से रुकी पेंशन

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान कार्यालय में दूर-दराज से आए लाभार्थियों से जिलाधिकारी ने बात की और उनसे समाज कल्याण अधिकारी के दफ्तर आने का कारण जाना।

समाज कल्याण विभाग के दफ्तर पहुंचे रायपुर ब्लॉक भगत सिंह कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को बताया, उनकी दिव्यांग पुत्री की भरण-पोषण पेंशन आठ माह से रुकी हुई है। जिलाधिकारी ने उनकी व्यथा सुनी और तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी को त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा, पेंशन शाम तक भुगतान कर दी जाए।

जिलाधिकारी के निर्देश पर लाभार्थी की आठ माह से रुकी हुई पेंशन 12000 रुपये का भुगतान पोर्टल के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में कर दिया गया।  लाभार्थी दिव्यांग हैं, जिनको भरण-पोषण पेंशन मिलती थी। भरण पोषण पेंशन 18 वर्ष तक ही मिलती है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरान्त पोर्टल से स्वतः पेंशन बंद हो गई। इस पर लाभार्थी की पेंशन को दिव्यांग पेंशन में परिवर्तित करते हुए आठ माह की पेंशन का भुगतान किया गया। जिलाधिकारी ने समस्याओं को ब्लॉक स्तर के कार्यालय पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।- इनपुट जिला सूचना अधिकारी कार्यालय देहरादून

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *