असम में बीमार बच्चे को मिलीं वीआईपी सेवाएं

Rajesh Pandey

गुवाहाटी के एक नर्सिंग होम की आईसीयू में भर्ती चार महीने के बच्चे को एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर उपलब्ध कराया गया। अस्पताल से गुवाहाटी एयरपोर्ट तक लगभग 30 किमी. का सफर बिना किसी बाधा के पूरी सुरक्षा के साथ तय कराया गया। असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुवाहाटी के रेजीडेंट कमिश्नर को निर्देश दिए थे कि बच्चे को एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर की सुविधा प्रदान की जाए। 

निमोनिया से गंभीर रूप से पीड़ित चार माह के बच्चे को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस की सेवाएं ली गईं। नर्सिंग होम के आईसीयू में बच्चा वेंटीलेशन पर था। रविवार को इस बच्चे को नर्सिंग होम से लोकप्रिया गोपीनाथ बोर्डोली इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक लाना था। जिसके लिए उसको अस्पताल से एयरपोर्ट तक 30 किमी. का सफर तय करना था। उसको बिना किसी बाधा के जल्द से जल्द एयर एंबुलेंस तक पहुंचना था।

एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट में प्रकाशित खबर के अनुसार अस्पताल के अधिकारियों और बच्चे के माता-पिता के अनुरोध पर कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिला प्रशासन और राज्य पुलिस ने बच्चे की एंबुलेंस को एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर की सेवाएं प्रदान की। वहीं असम सरकार ने इस बच्चे के आगे के इलाज का खर्चा स्वयं उठाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के कार्यालय ने असम के रेजीडेंट कमिश्नर को निर्देश दिए थे कि राजधानी में ‘ग्रीन कॉरिडोर’ की सुविधा उपलब्ध कराएं, ताकि बच्चे को बिना किसी बाधा के एयर एंबुलेंस तक पहुंचाया जाए। कुछ माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी असम के डिब्रूगढ़ से एक बीमार बच्चे को ‘ग्रीन कॉरिडोर’ की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए थे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *