National

मोदी कैबिनेट में नौ नये चेहरे, निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री

 नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार हुआ। नये कैबिनेट फेरबदल में चार मंत्रियों को पदोन्नत किया गया। जबकि नौ नये चेहरों को राज्यमंत्री बनाया गया। प्रधानमंत्री के पास कार्मिक, जनशिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग एवं सभी प्रमुख नीतिगत मामले एवं जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए विभाग है। 
कैबिनेट मंत्री- राजनाथ सिंह गृह मंत्री, सुषमा स्वराज – विदेश मंत्री, अरूण जेटली – वित्त मंत्री एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री, नितिन जयराम गडकरी  सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, जहाजरानी मंत्री एवं जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री, सुरेश प्रभु – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, डीवी सदानंद गौड़ा – सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री, उमा भारती – पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री, रामविलास पासवान – उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री, मेनका संजय गांधी – महिला एवं बाल विकास मंत्री . श्री अनंत कुमार – रसायन एवं उर्वरक एवं संसदीय कार्य मंत्री, रविशंकर प्रसाद – कानून एवं न्याय एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री।

जगत प्रकाश नड्डा – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, अशोक गजपति राजू पूसापति- नागरिक विमानन मंत्री, अनंत गीते – भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री, हरसिमरत कौर बादल – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, नरेन्द्र सिंह तोमर – ग्रामीण विकास मंत्री, पंचायती राज मंत्री एवं खान मंत्री, चौधरी बीरेन्द्र सिंह – इस्पात मंत्री, जुयाल ओराम – जनजातीय कार्य मंत्री, राधा मोहन सिंह – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, थावर चंद गहलोत – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री।

स्मृति जुबिन ईरानी – कपड़ा मंत्री एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री,  डॉ.हर्षवर्धन – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, भू-विज्ञान मंत्री एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री,  प्रकाश जावड़ेकर – मानव संसाधन विकास मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान – पेट्रोलियम एवं प्रकृति गैस मंत्री एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री,  पीयूष गोयल – रेल मंत्री एवं कोयला मंत्री, निर्मला सीतारमण – रक्षा मंत्री, मुख्तार अब्बास नक्वी – अल्पसंख्यक कार्य मंत्री

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारः  राव इंद्रजीत सिंह – योजना मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रसायन व उर्वरक राज्य मंत्री, संतोष कुमार गंगवार – श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्रीपद येसो नाईक – राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुर्वेद, योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा, होम्योपैथिक (आयुष,  डॉ. जितेन्द्र सिंह – पूर्वोत्तर विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पीएम कार्यालय, कार्मिक, जनशिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री, डॉ. महेश शर्मा – संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्यमंत्री, गिरीराज सिंह – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।

मनोज सिन्हा – संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेल राज्य मंत्री,  कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर – युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री, राजकुमार सिंह – बिजली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार). हरदीप सिंह पुरी – आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), अलफोंस कनन्नथानम – पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं इलेक्ट्रॉनिकस सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री

राज्यमंत्रीः विजय गोयल – संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री,  राधाकृष्णन पी. – वित्त राज्य मंत्री एवं जहाजरानी राज्य मंत्री, एसएस आहुवालिया – पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री, रमेश चंदप्पा जिगाजिनागी – पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री, रामदास अठावले – सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, विष्णु देव साई – इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री,  राम कृपाल यादव – ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, हंसराज गंगाराम अहीर – गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री।

हरीभाई पार्थीभाई चौधरी – खनन मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री,  राजेन गोहेन – रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री,  जनरल वीके सिंह – विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, पुरषोत्तम रूपाला – कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री,  कृष्णपाल – सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, जसवंत सिंह – जनजातीय मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री, शिव प्रताप शुक्ला – वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री, अश्विनी कुमार चौबे – स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री।

सुदर्शन भगत – जनजातीय मामले मंत्रालय में राज्यमंत्री, उपेन्द्र कुशवाहा – मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री, किरेन रिजिजु – गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री, डॉ. विरेन्द्र कुमार – महिला व बाल विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री और अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय में राज्यमंत्री,  अनंत कुमार हेगड़े – कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय में राज्यमंत्री, एमजे अकबर – विदेश मंत्रालय में राज्यमंत्री,  साध्वी निरंजन ज्योति – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री।

वाईएस चौधरी – विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री और भू विज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री, जयंत सिन्हा – नागरिक विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री, बाबुल सुप्रियो – भारी उद्योग व सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री, विजय सांपला – सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, अर्जुन राम मेघवाल – संसदीय मंत्रालय में राज्यमंत्री और जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्रालय में राज्यमंत्री, अजय टम्टा – कपड़ा मंत्रालय मंत्रालय में राज्य मंत्री।

कृष्णा राज- कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री . मनसुख एल. मांडविया – सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय, जहाजरानी मंत्रालय और रसायन व उर्वरक मंत्रालय में राज्यमंत्री . अनुप्रिया पटेल – स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री,  सीआर चौधरी – उपभोक्ता मामले,खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री, पीपी चौधरी – कानून व न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री और कार्पोरेट मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री,  डॉ. सुभाष रामराव भामरे – रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, गजेन्द्र सिंह शेखावत – कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय राज्य मंत्री, डॉ. सत्यपाल सिंह – मानव संसाधन विकास मंत्रालय और जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्रालय में राज्यमंत्री।

Rajesh Pandey

राजेश पांडेय, देहरादून (उत्तराखंड) के डोईवाला नगर पालिका के निवासी है। पत्रकारिता में  26 वर्ष से अधिक का अनुभव हासिल है। लंबे समय तक हिन्दी समाचार पत्रों अमर उजाला, दैनिक जागरण व हिन्दुस्तान में नौकरी की, जिनमें रिपोर्टिंग और एडिटिंग की जिम्मेदारी संभाली। 2016 में हिन्दुस्तान से मुख्य उप संपादक के पद से त्यागपत्र देकर बच्चों के बीच कार्य शुरू किया।   बच्चों के लिए 60 से अधिक कहानियां एवं कविताएं लिखी हैं। दो किताबें जंगल में तक धिनाधिन और जिंदगी का तक धिनाधिन के लेखक हैं। इनके प्रकाशन के लिए सही मंच की तलाश जारी है। बच्चों को कहानियां सुनाने, उनसे बातें करने, कुछ उनको सुनने और कुछ अपनी सुनाना पसंद है। पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।  अपने मित्र मोहित उनियाल के साथ, बच्चों के लिए डुगडुगी नाम से डेढ़ घंटे के निशुल्क स्कूल का संचालन किया। इसमें स्कूल जाने और नहीं जाने वाले बच्चे पढ़ते थे, जो इन दिनों नहीं चल रहा है। उत्तराखंड के बच्चों, खासकर दूरदराज के इलाकों में रहने वाले बच्चों के लिए डुगडुगी नाम से ई पत्रिका का प्रकाशन किया।  बाकी जिंदगी की जी खोलकर जीना चाहते हैं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता - बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक और एलएलबी, मुख्य कार्य- कन्टेंट राइटिंग, एडिटिंग और रिपोर्टिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button