UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: देहरादून, 6 जून, 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे नर्सिंग युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत समूह ‘ग’ के तहत Nursing Officer (नर्सिंग अधिकारी) के रिक्त 196 पदों पर सीधी भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए- विस्तृत विज्ञापन- नर्सिंग अधिकारी (महिला/पुरुष) डिप्लोमाधारक/डिग्रीधारक परीक्षा-2026 (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत)
UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 03 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 02 जुलाई 2026 (सांय 05:00 बजे तक)
आवेदन पत्र में संशोधन/परिवर्तन की अवधि: 04 जुलाई 2026 से 07 जुलाई 2026 (सांय 05:00 बजे तक)
पदों का विवरण (Vacancy Details)
UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: कुल 196 पदों को महिला और पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ डिप्लोमा और डिग्रीधारकों के आधार पर विभाजित किया गया है:
| पद का नाम व कोड | कुल पद | |||||
| नर्सिंग अधिकारी (महिला) – डिप्लोमाधारक | 126 | |||||
| नर्सिंग अधिकारी (महिला) – डिग्रीधारक | 31 | |||||
| नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) – डिप्लोमाधारक | 31 | |||||
| नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) – डिग्रीधारक | 08 | |||||
| कुल पद | 196 |




