UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर सीधी भर्ती, 12 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Rajesh Pandey

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: देहरादून, 6 जून, 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे नर्सिंग युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत समूह ‘ग’ के तहत Nursing Officer (नर्सिंग अधिकारी) के रिक्त 196 पदों पर सीधी भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए-  विस्तृत विज्ञापन- नर्सिंग अधिकारी (महिला/पुरुष) डिप्लोमाधारक/डिग्रीधारक परीक्षा-2026 (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत)

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 03 जून 2026

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 जून 2026

  • ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 02 जुलाई 2026 (सांय 05:00 बजे तक)

  • आवेदन पत्र में संशोधन/परिवर्तन की अवधि: 04 जुलाई 2026 से 07 जुलाई 2026 (सांय 05:00 बजे तक)

पदों का विवरण (Vacancy Details)

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: कुल 196 पदों को महिला और पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ डिप्लोमा और डिग्रीधारकों के आधार पर विभाजित किया गया है:

पद का नाम व कोडकुल पद
नर्सिंग अधिकारी (महिला) – डिप्लोमाधारक 126
नर्सिंग अधिकारी (महिला) – डिग्रीधारक31
नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) – डिप्लोमाधारक31
नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) – डिग्रीधारक 08
कुल पद196

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *