Dehradun Homeguards Recruitment 2026: देहरादून, 12 मई, 2026: देहरादून जिले में पुरुष होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, देहरादून की ओर से जारी विस्तृत विज्ञप्ति के अनुसार, कुल 152 पदों पर भर्ती की जाएगी । इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं ।
आवेदन की प्रक्रिया:
Dehradun Homeguards Recruitment 2026: अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रारूप नन्दा की चौकी, प्रेमनगर स्थित जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स कार्यालय के नोटिस बोर्ड या उनके आधिकारिक फेसबुक पेज (Dehradun Homeguards) से प्राप्त कर सकते हैं । भरे हुए आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं ।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती पूरी तरह पारदर्शी होगी और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या दलालों से बचने की सलाह दी गई है । किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1064 या 0135-2721371 पर संपर्क किया जा सकता है। धोखाधड़ी या दलालों से बचने के लिए इन नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं।
TOLL FREE NUMBER(S):
1064 (Helpline No. For Anti Corruption)
0135-2725424
0135-272 1371 (For Complaints)
94565 92300 (For Whatsapp Support)
8826881525 (Distt Commandant Homeguards Dehradun.)
Dehradun Homeguards Recruitment 2026: अधिक जानकारी के लिए देखेंः जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, देहरादून की ओर से जारी विस्तृत विज्ञप्ति
यह भी देखेंः FRI Dehradun Recruitment 2026: समूह ग के 91 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित




