Careereducation

Uttarakhand higher education: रिसर्च, इनोवेशन और स्किल्स के लिए देशभर के संस्थानों से एमओयू

छात्र-छात्राओं को मिलेगा देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों का मार्गदर्शन, स्किल डेवलपमेंट से लेकर डिजिटल और फ्यूचर स्किल्स की सीखेंगे बारीकियां

Uttarakhand higher education skill development: देहरादून, 07 जुलाई 2025ः उत्तराखंड में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, नवोन्मेषी और रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने देशभर के एक दर्जन प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल के तहत, राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर, उच्च शिक्षा विभाग ने ये महत्वपूर्ण एमओयू साइन किए हैं। इस योजना के अंतर्गत, विद्यार्थियों को डिजिटल एवं फ्यूचर स्किल्स, सॉफ्ट स्किल्स, विज्ञान अनुसंधान, जीवन मूल्यों और नशामुक्ति जैसे विविध विषयों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही, शिक्षकों को भी उन्नत प्रशिक्षण देकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है।

Also Read: Dengue-Free Campaign: बरसात में बढ़ता है डेंगू का खतरा, एम्स के डॉक्टर संतोष ने कहा- इस मॉडल को अपनाएं

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिन प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ ये समझौता पत्र साइन किए गए हैं, उनमें प्रमुख हैं:

  • डिजिटल स्किल प्रशिक्षण योजना के लिए इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड बेंगलुरु
  • विज्ञान वर्ग प्रशिक्षण योजना के लिए आई.आई.एस.सी बेंगलुरु
  • साथी केंद्र योजना के लिए आई.आई.टी. कानपुर

इसी प्रकार, अन्य महत्वपूर्ण समझौते इस प्रकार हैं:

  • कल्पना शी फॉर स्टेम योजना के लिए विज्ञानशाला रोहिणी, नई दिल्ली
  • कला और भारतीय संस्कृति की शिक्षा के लिए रूट्स टू रूट्स, नोएडा
  • नशामुक्ति जन जागरूकता के लिए प्रजापति ब्रह्म कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजस्थान
  • सॉफ्ट स्किल पाठ्यक्रम प्रशिक्षण के लिए महिंद्रा प्राइड और नान्दी फाउंडेशन, हैदराबाद
  • डिजिटल एवं फ्यूचर स्किल प्रशिक्षण के लिए नैसकॉम
  • लाइफ स्किल कोर्स प्रशिक्षण के लिए वाधवानी ग्रुप, बेंगलुरु
  • स्किल डेवलपमेंट व रोजगार के लिए टाटा ग्रुप, मुंबई

Uttarakhand higher education skill development:

इसके अतिरिक्त, अमृता विश्व विद्यापीठम, केरल के साथ भी विभाग ने अनुबंध किया है। यह संस्थान अपने मटेरियल साइंस केंद्र एवं वर्चुअल लैब के माध्यम से विज्ञान विषय में शोध एवं अन्य गतिविधियों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का सहयोग करेगा। वहीं, एडुनेट फाउंडेशन, बेंगलुरु के माध्यम से उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी को निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

“उच्च शिक्षण संस्थानों में मूल्य आधारित शिक्षा के साथ-साथ शोध और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ एमओयू साइन किए गए हैं। इन संस्थानों के सहयोग से महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में विभिन्न प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनका सीधा लाभ छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को मिल रहा है।” – डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button