By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: सीएम ने मंत्रियों से की बदलते हालात में अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > सीएम ने मंत्रियों से की बदलते हालात में अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा
Featured

सीएम ने मंत्रियों से की बदलते हालात में अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा

Rajesh Pandey
Last updated: April 14, 2020 7:56 pm
Rajesh Pandey
6 years ago
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रिपरिषद के साथ देश में लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा को अवसर के रूप में किस प्रकार बदला जाए, हमें इस दिशा में गंभीरता से सोचना होगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति के लिए केंद्र सरकार से जारी होने वाले निर्देशों के अनुरूप ही प्रदेश में कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Contents
रिवर्स माइग्रेशन के लिए स्टडी करेगा पलायन आयोगखाद्यान्न की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगीकोरोना संक्रमण की रोकथाम व लॉकडाउन के दौरान सामूहिक निर्णय लेगी सरकार 

रिवर्स माइग्रेशन के लिए स्टडी करेगा पलायन आयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते हालात में अर्थव्यवस्था को किस प्रकार मजबूती प्रदान की जाए, इसकी भी चुनौती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटे हैं। ये लोग रिवर्स माइग्रेशन की ओर अग्रसर हों, इसके लिए एक अध्ययन रिपोर्ट तैयार करने के लिए पलायन आयोग को निर्देश दिए जा रहे हैं। आयोग इनसे वार्ता कर उनसे सुझाव भी प्राप्त करेगा। यहां लौटे लोगों को यहां पर बेहतर संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें रोका जा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने में यह कारगर प्रयास होगा।

खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक सहयोग के लिए लोगों को प्रेरित करने की जरूरत है। इस धनराशि से हम प्रदेश की जनता की बेहतरी के लिए भी कार्ययोजना बना सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के कठिन दौर में जो लोग खाद्यान्न की कालाबाजारी करेंगे उनके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम व लॉकडाउन के दौरान सामूहिक निर्णय लेगी सरकार 

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं लॉकडाउन के दौरान सरकार सामूहिक निर्णय लेगी। इस संबंध में कोई भी विभाग अपने स्तर से किसी भी प्रकार का आदेश निर्गत नहीं कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में तैनात सभी लोगों के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 10 लाख की सम्मान निधि की व्यवस्था की गई है। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जो इससे संबंधित प्रकरणों को देखेगा तथा किसी अनहोनी की स्थिति में उनके आश्रितों को यह धनराशि प्रदान करने की संस्तुति करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के व्यापक हित में भी कई निर्णय लिए हैं, जिससे किसान, उद्यमी, व्यवसाय एवं आम उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत होगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत एवं श्रीमती रेखा आर्या उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य हल्द्वानी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। राज्य के वर्तमान हालातों पर सभी मंत्रियों ने विचार एवं सुझाव दिए।

You Might Also Like

कहानी- मैं टूथ ब्रश हूं
उत्तराखंड चुनावः अपने इस सियासी दांव पर चित हुए हरक सिंह
तीरथ ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में किया योगाभ्यास
Agri Stack Project : उत्तराखंड में हर किसान को मिलेगी यूनिक आईडी
एम्स ऋषिकेश में कैंसर पीड़ित बच्चों को सिखाया जा रहा योग
TAGGED:Chief Minister Trivendar Singh RawatConsumercorona and lockdownECONOMY OF UTTARAKHANDElectricityUttarakhand
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा, तीन मई तक बढ़ा लॉकडाउन
Next Article राज्य की आर्थिकी में सुधार के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?