एम्स ऋषिकेश ने बताया, इस तरह कंट्रोल हो सकता है शुगर

Rajesh Pandey

ऋषिकेश। न्यूज लाइव

एम्स ऋषिकेश में डायबिटिज एजुकेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम के तीसरे दिन विशेषज्ञों ने प्रतिभागी स्वास्थ्य कर्मियों और नर्सेस को मधुमेह की रोकथाम और नियंत्रित करने संबंधी विस्तृत जानकारियां दीं।

संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह के मार्गदर्शन में डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनल मेडिसिन और कॉलेज ऑफ नर्सिंग के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. कल्याणी श्रीधरन ने बच्चों को मधुमेह रोग से संबंधित जानकारियां दीं। उन्होंने बच्चों में होने वाले डायबिटिज टाइप और उसकी उपचार विधियों पर प्रकाश डाला।

डॉ. राजकुमार ने मधुमेह ग्रसित रोगियों में व्यायाम का महत्व और भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि व्यायाम से किस तरह से शुगर को कंट्रोल करने के साथ ही दवा के इस्तेमाल को कम कर सकते हैं।

डा. गौरव चिकारा ने बताया, मधुमेह में ली जाने वाली ओरल टेबलेट को किस तरह से कम और ज्यादा करना चाहिए और किन किन बातों का जरूरी ख्याल रखना चाहिए।

डॉ. ऋषिका ने इंजेक्शन इंसुलिन की जानकारी दी और स्थिति के हिसाब से अलग अलग इंसुलिन इंजेक्शन के बारे में बताया।

नर्सिंग फैकल्टी डॉ. मलार कोडी ने सर्जरी के दौरान मधुमेह से ग्रसित मरीजों के उपचार के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराईं।

डॉ. राजाराजेश्वरी ने मधुमेह से ग्रसित मरीज की बीमारी से उसके पारिवारिक, वैवाहिक, सामाजिक व आर्थिक जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया।

Contact Us:

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *