कृषक संघों के उत्पादों की बिक्री के लिए ‘ग्राम्य श्री’ का लोकार्पण

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड देहरादून पर ‘ग्राम्य श्री’ विक्रय केंद्र का लोकार्पण किया। यहां जलागम विभाग उत्तराखंड के तहत बनाए गए कृषक संघों के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां रखे उत्पादों का अवलोकन किया।

Contents
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के विक्रय केन्द्र से जहां उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक उत्पाद मिलेंगे, वहीं किसानों, ग्रामीणों को भी उनके उत्पादों के लिए बाजार मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें खेती में नये तरीकों को अपनाना होगा। जहां खेत छोटे-छोटे हैं, वहां मिलकर कृषि की जा सकती है। बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करना होगा। साथ ही ‘ग्राम्य श्री’ जैसे विक्रय केन्द्र जगह जगह स्थापित करने होंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाएंगे। ग्राम्या फेज 3 के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने मां सुरकंडा समूह धारकोट को डीप फ्रीजर, ग्राइन्डर, माइक्रोवेव ओवन प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने ‘ग्राम्य श्री’ रेडियो जिंगल और कैटेलॉग का भी लोकार्पण किया।Keywords:- SHG, Gramya Shree, Uttarakhand CM, CM Uttarakhand, Jalagam, Gramya II

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के विक्रय केन्द्र से जहां उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक उत्पाद मिलेंगे, वहीं किसानों, ग्रामीणों को भी उनके उत्पादों के लिए बाजार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें खेती में नये तरीकों को अपनाना होगा। जहां खेत छोटे-छोटे हैं, वहां मिलकर कृषि की जा सकती है। बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करना होगा। साथ ही ‘ग्राम्य श्री’ जैसे विक्रय केन्द्र जगह जगह स्थापित करने होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाएंगे। ग्राम्या फेज 3 के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मां सुरकंडा समूह धारकोट को डीप फ्रीजर, ग्राइन्डर, माइक्रोवेव ओवन प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने ‘ग्राम्य श्री’ रेडियो जिंगल और कैटेलॉग का भी लोकार्पण किया।

Keywords:- SHG, Gramya Shree, Uttarakhand CM, CM Uttarakhand, Jalagam, Gramya II
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *