CreativityFeaturedUttarakhand

पत्रकार हेमू भट्ट का लिखा गीत ‘ऊँची ऊँची डांडयू माँ…’ पर वीडियो जारी

प्रसिद्ध गायिका मीना राणा ने गीत को स्वर दिया है, संगीत है संजय कुमोला का

वरिष्ठ पत्रकार, कवि, गीतकार एवं गायक हेमवती नंदन भट्ट हेमू का लिखा एक और गीत काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में गढ़वाली गीतकार भट्ट के गीत ‘ऊँची ऊँची डांडयू माँ’ पर वीडियो जारी हुआ है।

इस गीत को स्वर दिया है प्रसिद्ध गायिका मीना राणा ने और जाने माने संगीतकार संजय कुमोला ने इसको मनमोहक धुनों से सजाया है।

इससे पहले भट्ट का लिखा एक गीत काफी चर्चा में रहा। इस गीत को उन्होंने 2002 में लिखा था, जो उत्तराखंड में बदलते परिदृश्य और राजनीतिक हालातों को बताता है। लगभग 19 साल बाद यह गीत काफी चर्चा में रहा था। नीलम कैसेट्स ने उत्तराखंड कु हाल शीर्षक वाले इस गीत को 2008 में हेमवती नंदन भट्ट की ही आवाज में रिकार्ड किया और आडियो-वीडियो में जारी किया था।

गढ़वाली व अंग्रेजी में लिखा गया गीत उत्तराखंड के वर्तमान हालातों को व्यंगात्मक शैली में बयां करता है। गीत के बोल हैं-

कोल्ड्रिंक बियरबार पाड़ डांडा वार पार, कच्ची न पक्क्यूं कि बार मैनिफैक्चरिंग बहार                                                                       होली मेरा उत्तराखंड मा डेवलपमेंट 2020 मा।

 

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button