Featuredfoodhealth

कोरोना संक्रमणः संकट मोचक बन रहे डोईवाला के युवा

डोईवाला। कोरोना संक्रमण से प्रभावितों को अस्पतालों में भर्ती कराना हो या आक्सीजन के सिलेंडर व दवाइयां घर तक पहुंचानी हों या फिर आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करानी हो, डोईवाला के इन युवाओं की टीम हर समय तैयार रहती है। संकट के दौर में युवाओं की इस टीम ने रक्त व प्लाज्मा भी दान किया। इन दिनों युवा घर-घर राशन पहुंचाने की मुहिम चला रहे हैं।
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल के नेतृत्व में डोईवाला क्षेत्र के युवाओं की टीम कोरोना संक्रमण की मुश्किलों में प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आई। उनियाल का कहना है कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि सेवा करने का है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की वजह से कई परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया।
टीम में शामिल पूर्व ग्राम प्रधान उमेद बोरा, प्रमोद कपरवान, युवक कांग्रेस के विधानसभा शाखा अध्यक्ष राहुल सैनी, ग्राम पंचायत सदस्य शुभम कांबोज, छात्र नेता सावन राठौर, आसिफ अली, आशिक अली आदि ने गांवों में उन लोगों की सूची तैयार की, जिनको खाद्य सामग्री की अत्यंत आवश्यकता है। सभी ने अपने अपने स्तर से राशन इकट्ठा किया और वितरण के लिए पैकेट तैयार किए। राशन का लगभग दस किलो का एक पैकेट बनाया गया, ताकि कुछ दिन की राहत मिल सके।
टीम ने अभी तक डोईवाला, केशवपुरी, मारखमग्रांट, लच्छीवाला, कुआंवाला, सिमलास ग्रांट, खट्टा पानी, दूधली के लगभग डेढ़ सौ परिवारों को घर-घर जाकर राशन वितरित किया। उनियाल ने बताया कि टीम की इस पहल को स्थानीय लोगों का प्रोत्साहन मिल रहा है। टीम डोईवाला क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद के लिए हमेशा तैयार है।

Keywords: COVID-19, Corona Virus, Corona Infection, Team Mohit Uniyal, Doiwala

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button