कोविड-19ः उत्तराखंड बोर्ड की इण्टरमीडिएट परीक्षा निरस्त

Rajesh Pandey
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सहमति के बाद शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे ने कोविड-19 के दृष्टिगत उत्तराखंड बोर्ड की इण्टरमीडिएट परीक्षा निरस्त करने की घोषणा की है।
इस संबंध में बुधवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव शिक्षा आर मीनाक्षी सुन्दरम, महानिदेशक शिक्षा विनय शंकर पाण्डे सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश में भारत सरकार एवं सीबीएसई के राष्ट्रहित में लिए गए निर्णय एवं दिशा निर्देशों के अनुसार प्रदेश में इण्टरमीडिएट परीक्षा को निरस्त किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इण्टरमीडिएट में किसी भी छात्र को अनुत्तीर्ण नही किया जाएगा। इस संबंध में सीबीएसई के मानकों एवं निर्णय के अनुसार प्रदेश में भी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए तथा सीबीएसई की प्रक्रिया का अनुपालन किए जाने की बात कही।
बैठक के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे ने बताया कि देश में कोरोना के हालात देखते हुए केन्द्र सरकार एवं सीबीएसई ने छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों एवं राष्ट्रहित में इण्टरमीडिएट परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय का स्वागत करते हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में इण्टरमीडिएट परीक्षा निरस्त करने की घोषणा करते हैं। यह निर्णय कोविड 19 के दृष्टिगत प्रदेश, छात्रों शिक्षकों एवं अभिभावकों के व्यापक हित में लिया गया है।

Keywords:- Uttarakhand Education Board, Intermediate Exam, CBSE, Government of India, Uttarakhand Government, Education Minister of Uttarakhand, Arvind Pandey, 

Contents
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सहमति के बाद शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे ने कोविड-19 के दृष्टिगत उत्तराखंड बोर्ड की इण्टरमीडिएट परीक्षा निरस्त करने की घोषणा की है।इस संबंध में बुधवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव शिक्षा आर मीनाक्षी सुन्दरम, महानिदेशक शिक्षा विनय शंकर पाण्डे सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश में भारत सरकार एवं सीबीएसई के राष्ट्रहित में लिए गए निर्णय एवं दिशा निर्देशों के अनुसार प्रदेश में इण्टरमीडिएट परीक्षा को निरस्त किया जाएगा।शिक्षा मंत्री ने कहा कि इण्टरमीडिएट में किसी भी छात्र को अनुत्तीर्ण नही किया जाएगा। इस संबंध में सीबीएसई के मानकों एवं निर्णय के अनुसार प्रदेश में भी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए तथा सीबीएसई की प्रक्रिया का अनुपालन किए जाने की बात कही।बैठक के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे ने बताया कि देश में कोरोना के हालात देखते हुए केन्द्र सरकार एवं सीबीएसई ने छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों एवं राष्ट्रहित में इण्टरमीडिएट परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय का स्वागत करते हैं।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में इण्टरमीडिएट परीक्षा निरस्त करने की घोषणा करते हैं। यह निर्णय कोविड 19 के दृष्टिगत प्रदेश, छात्रों शिक्षकों एवं अभिभावकों के व्यापक हित में लिया गया है।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *