देहरादून जिले में स्थानीय नगर निकाय चुनाव के लिए 1071 बूथों के लिए 5888 कार्मिक होंगे तैनात

Rajesh Pandey

देहरादून। 31 दिसम्बर 2024

ऋषिपर्णा सभागार कलक्ट्रेट में जिले में दो नगर निगमों, चार नगर पालिका परिषदों तथा एक नगर पंचायत के 1071 बूथों के लिए रिजर्व कार्मिकों सहित कुल 5888 कार्मिकों का रेंडमाइजेशन हुआ। इनमें नगर निगम देहरादून के तहत 20 एवं नगर निगम ऋषिकेश के लिए पांच पिंक बूथ भी शामिल हैं।

इस मौके पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बसंल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन के लिए नियुक्त कार्मिकों की सूचना सम्बन्धित विभागाध्यक्ष को तत्काल दी जाए, ताकि कार्मिकों को समय पर निर्वाचन ड्यटी प्रशिक्षण के लिए विभाग से कार्यमुक्त किया जा सके।

नगर निगम देहरादून के 845 बूथों के 1135 मतदान दलों में  4540 कार्मिक,नगर निगम ऋषिकेश के 86 बूथों के लिए 118 मतदान दलों में 472 कार्मिक, नगर पालिका परिषद डोईवाला के 59 बूथों के 89 मतदान दलों के 356 कार्मिक, नगर पालिका मसूरी के 30 बूथों के 48 मतदान दलों में 192 कार्मिक, नगर पालिका विकासनगर के 22 बूथों के 35 मतदान दलों में 140 कार्मिक, नगर पालिका परिषद हरर्बटपुर के 14 बूथों के 23 मतदान दल में 92 कार्मिक तथा नगर पंचायत सेलाकुई के 15 बूथों के 24 मतदान दलों में 96 कार्मिक शामिल हैं। कुल 1071 बूथों के लिए रिजर्व सहित 5888 कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *