उत्तराखंडः मानसून को लेकर तैयारियों का एक्शन प्लान पेश करें अफसर

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को 15 जून से पहले मानसून के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा सभी विभागों को 15 जून तक आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने एसटीपी प्लांट और पुराने पुलों का सेफ्टी ऑडिट करने, बिजली की तारों से सावधानी बरतने और स्वास्थ्य विभाग को मानसून सीजन के दृष्टिगत मरीजों और गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनके लिए आपातकालीन स्थिति में हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि से पिछले सालों में क्या चुनौतियां सामने आई और किन-किन क्षेत्रों में अधिक आपदाएं आईं। इस तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए शासन और जनपद स्तर पर क्या तैयारियां की गई हैं, इसका पूरा एक्शन प्लान प्रस्तुत किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मौसम के पूर्वानुमान की सटीक जानकारी लोगों तक समय पर पहुंचे। पूर्व चेतावनी के आधार पर लोगों को नियमित रूप से अलर्ट मोड पर रखें। उन्होंने कहा कि मौसम के पुर्वानुमान और जन जागरूकता से अतिवृष्टि और आपदा के प्रभाव को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनपदों में भू-स्खलन की समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां समय पर आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध की जाए। जिन क्षेत्रों में बरसाती नदी और नाले उफान पर आते हैं, उनके लिए भी वैकल्पिक व्यवस्थाओं के लिए अभी से प्लान बना कर रखे जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून के दृष्टिगत पर्वतीय जनपदों में आवश्यक दवाओं, खाद्य सामग्री एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पर्याप्त मात्रा में रखी जाएं। साथ ही, विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार छुट्टी की घोषणा करें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आपदा के दृष्टिगत त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था रखी जाए। अल्मोड़ा जनपद के सरियापनी में एसडीआरएफ बटालियन रखी जाए और विभिन्न विभागों द्वारा शासन से जो धनराशि की मांगी जा रही है, वह धनराशि यथाशीघ्र संबंधित विभागों को दी जाए।

इस दौरान बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद्  विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, वर्चुअल माध्यम से कुमांऊ कमिश्नर  दीपक रावत एवं सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *