CareerNewsUttarakhand

UKPSC ने समूह ख की इस परीक्षा को स्थगित किया

हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का पालन करते हुए परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया

हरिद्वार। 20 मार्च, 2025

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजकीय पॉलीटेक्निक एवं सहायक शोध अधिकारी, लोक निर्माण विभाग (समूह ‘ख’) परीक्षा-2024 के अन्तर्गत प्रथम चरण की 22 एवं 23 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

आयोग के अनुसार, परीक्षा के संबंध में हाईकोर्ट नैनीताल में याचिका दायर की गई है। हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का पालन करते हुए परीक्षा को हाईकोर्ट के अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जाता है।

अधिक जानकारी के लिए आयोग की विज्ञप्ति- Notification regarding Postponement of Examination

आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार, राजकीय पॉलीटेक्निक एवं सहायक शोध अधिकारी, लोक निर्माण विभाग (समूह ‘ख’) परीक्षा-2024 के अन्तर्गत प्रथम चरण की लिखित (मुख्य) परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 22 मार्च, 2025 को (पूर्वान्ह 09:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक तथा अपरान्ह 02:00 बजे से 05:00 बजे तक) व 23 मार्च, 2025 को दो सत्रों में (पूर्वान्ह 10:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक तथा अपरान्ह 02:00 बजे से 04:00 बजे तक) किए जाने के सम्बन्ध में पांच मार्च, 2025 को विज्ञप्ति जारी की गई थी।

प्रश्नगत परीक्षा के संबंध में योजित याचिका में उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा 20 मार्च, 2025 को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन में परीक्षा को उच्च न्यायालय के अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जाता है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button