By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: कोरोना संक्रमण के समय सेवाएं देने वाले 338 डाक्टर्स पहाड़ के अस्पतालों में होंगे तैनात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > कोरोना संक्रमण के समय सेवाएं देने वाले 338 डाक्टर्स पहाड़ के अस्पतालों में होंगे तैनात
FeaturedhealthUttarakhand

कोरोना संक्रमण के समय सेवाएं देने वाले 338 डाक्टर्स पहाड़ के अस्पतालों में होंगे तैनात

Rajesh Pandey
Last updated: April 30, 2022 11:22 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर राजकीय मेडिकल कालेजों के वर्ष 2016 बैच के 338 डॉक्टर्स की इंटर्नशिप आज समाप्त हो गई। अब पहाड़ के अस्पतालों में इन डॉक्टर्स की सेवाएं ली जाएंगी। उम्मीद है कि पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। ये डॉक्टर्स कोरोना संक्रमण के दौरान अस्पतालों में इंटर्नशिप कर रहे थे, तब इन्होंने बड़ी संख्या में मरीजों की जान बचाई थी।

दून मेडिकल कॉलेज के 138, हल्द्वानी एवं श्रीनगर के 100-100 छात्रों की अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में एक साल की इंटर्नशिप पूरी हो गई। मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के समय इन छात्रों ने बांड भरे थे, जिसके अनुसार एमबीबीएस पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद ये तीन साल तक पर्वतीय इलाकों के अस्पतालों में सेवाएं देंगे। पहाड़ों के अस्पतालों में तैनाती से चारधाम यात्रा के दौरान इन इंटर्न की सेवाओं का लाभ मिलेगा।

एक मीडिया रिपोर्ट में उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा के अपर निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना के हवाले से जानकारी दी गई है कि मेडिकल कॉलेजों में बैच 2016 के प्रशिक्षु डाक्टरों की इंटर्नशिप 30 अप्रैल को पूरी हो गई। स्वास्थ्य महानिदेशक को इनकी सूची भेज दी गई है। वहां से डाक्टर्स को तैनाती स्थल पर भेजा जाएगा।

You Might Also Like

जानिए, इस मंदिर परिसर में जल स्रोत और संरक्षण के उपाय
“मिड डे मील में बच्चों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं”
उत्तराखंड सूचना आयोग का आदेशः 13 साल पुराने बिल के भुगतान के साथ क्षतिपूर्ति भी देनी पड़ी
World Diabetes Day: महिला मधुमेह रोगियों में पुरुषों की तुलना में हृदयरोग की आशंका अधिकः स्टडी
भाजपा में शामिल हुईं महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य
TAGGED:Intern DoctorInternshipMedical ServicesUttarakhand Health Services
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंडः आयोग ने इन पदों के लिए जारी किए रिजल्ट और मेरिट लिस्ट
Next Article पर्यटकों की गाड़ी के पीछे दौड़ा हाथी, ड्राइवर ने बचा ली जान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?