उत्तराखंडः आयोग ने इन पदों के लिए जारी किए रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का औपबंधिक परिणाम जारी कर दिया है।टाइपिंग टेस्ट की तिथि,समय व स्थान की जानकारी शीघ्र की संबंधित अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी।

आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार, कनिष्ठ सहायक / डाटा एंट्री ऑपरेटर/ कनिष्ठ सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर/ टंकक / टाइपिस्ट कर संग्रहकर्ता, अमीन / भूमि अध्याप्ति निरीक्षक, सर्वे लेखपाल, रिकार्ड कीपर, पेशकार, टेलीफोन ऑपरेटर, स्वागती की लिखित प्रतियोगी परीक्षा 31 अक्टूबर, 2021 को दो पालियों में आयोजित की थी।

रिजल्ट एवं अधिक जानकारी के लिए आयोग की विज्ञप्ति देखने के लिए क्लिक करें- रिजल्ट एवं विज्ञप्ति

उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की गई है। अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर देख सकते हैं।

उक्त विज्ञापन में ऐसे पद जिनमें टंकण की अनिवार्यता है, के दृष्टिगत टंकण परीक्षा के लिए रिक्त 530 पदों के सापेक्ष चार गुना 2086 अर्ह अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। इन चयनित अभ्यर्थियों में से टंकण परीक्षा के पश्चात् मेरिट के आधार पर Non Typing पदों (कर संग्रहकर्ता, सर्वे लेखपाल, अमीन, टेलीफोन ऑपरेटर, स्वागती) को भी भरा जायेगा।

आयोग के अनुसार, टंकण परीक्षा के लिए औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, स्थान व समय की जानकारी शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट के माध्यम से प्रसारित की जाएगी। अभ्यर्थी इस परीक्षा परिणाम पर कोई आपत्ति देना चाहते हैं तो वे प्रत्येक दशा में इस अधिसूचना के जारी होने के 15 दिन के भीतर दे सकते हैं।उसके बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *