Bear attack srinagar uttarakhand: पैठाणी में भालू से भिड़ गए सरोप सिंह, भालू के जबड़ों को पकड़कर बचाई जान

Rajesh Pandey

Bear attack srinagar uttarakhand: श्रीनगर, 5 जून, 2026ः श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पैठाणी इलाके के खंड मल्ला गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मवेशी चराने गए 33 वर्षीय सरोप सिंह पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। जंगल के किनारे हुए इस खौफनाक संघर्ष में सरोप सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए भालू से सीधा मुकाबला कर अपनी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल लाया गया, जहां सर्जरी विभाग की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Bear attack srinagar uttarakhand: बताया जा रहा है कि सरोप सिंह रोज की तरह घर के पास मवेशियों को चराने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर एक भालू ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। भालू के हमले से घबराने के बजाय सरोप सिंह ने साहस दिखाते हुए उसका मुकाबला किया। संघर्ष इतना जबरदस्त था कि उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए भालू के दोनों जबड़ों को पकड़ लिया। काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।

हालांकि, इस दौरान भालू ने सरोप सिंह के हाथ और सिर पर गंभीर घाव कर दिए। खून से लथपथ हालत में ग्रामीण उन्हें तत्काल बेस अस्पताल श्रीनगर लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया।

Bear attack srinagar uttarakhand: बेस अस्पताल के सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धनंजय डोभाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम घायल के इलाज में जुटी हुई है। डॉ. डोभाल ने बताया कि भालू के हमले से मरीज को कई गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार और आवश्यक सर्जिकल ट्रीटमेंट कर दिया गया है। संक्रमण और घावों की निगरानी के लिए मरीज को भर्ती किया गया है।

शुक्रवार को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी बेस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल सरोप सिंह का हालचाल जाना और उनके साहस की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जिस बहादुरी से उन्होंने अपनी जान बचाई, वह प्रेरणादायक है। मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। शिक्षा मंत्री ने आर्थो विभाग में भर्ती पैठाणी निवासी वीरेंद्र कंडारी का भी हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी ली। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार, भाजपा वरिष्ठ नेता मातबर रावत, आयुष मियां, अंकित रावत सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *