आवाज़ साहित्यिक संस्था की रचनाकार ममता जोशी स्नेहा को साहित्य सम्मान

Rajesh Pandey

ऋषिकेश। रचनाकारों के ख्याति प्राप्त मंच आवाज़ साहित्यिक संस्था की सदस्य और राष्ट्रीय मंचों पर काव्य रचनाओं और गीतों के माध्यम से प्रसिद्धि प्राप्त कवयित्री ममता जोशी ‘स्नेहा’ ने राष्ट्रीय स्तर का साहित्य सम्मान हासिल किया है।

कवयित्री ममता जोशी ‘स्नेहा’ को प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था ‘खयाल अनुगूंज’ छत्तरपुर नई दिल्ली के साहित्यिक महायज्ञ प्रथम 2023 – 24 के साहित्य कुंभ में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य से प्रथम स्थान प्राप्त करने पर यह सम्मान प्रदान किया गया। यह संस्था राष्ट्र भाषा हिंदी साहित्य के उत्थान, उन्नयन एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रही है।

गढ़वाल की कवि ने सुनाया एक किस्साः उस दिन भालुओं से भी नहीं डरी मैं

देश के कई राज्यों से आए साहित्यकारों ने गद्य, गजल, छंद के साथ कविता पाठ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उत्तराखंड राज्य से ममता जोशी ने विभिन्न विधाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल कर आवाज़ साहित्यिक संस्था के साथ ही उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है।

ममता जोशी ने बताया कि उक्त ऑनलाइन प्रतियोगिता के कई पड़ावों को पार किया। छत्तरपुर दिल्ली में अंतिम राउंड हुआ, जिसमें  उन्होंने एकल और सामूहिक रूप से स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से कई वरिष्ठ साहित्यकार इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए गए थे। मुझे भी विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर मिला।

कवयित्री ममता जोशी की इस उपलब्धि पर आवाज साहित्यिक संस्था मुनिकी रेती के संस्थापक डॉ. सुनील दत्त थपलियाल ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ममता जोशी साहित्य रचनाओं को लेकर काफी सजग हैं।

ममता जोशी ने बताया कि शनिवार 13 जनवरी 2024 को अपराह्न दो बजे ढालवाला में होटल चंद्रा पैलेस में उनके कविता संग्रह “शिखरों के स्वर” का विमोचन किया जाएगा। विमोचन समारोह में केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रो. डॉ. कविता भट्ट और अनेक वरिष्ठ साहित्यकार शामिल होंगे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *