भू कानून का उल्लंघनः अब इस तरह के मामले सामने आने पर सख्त हुआ उत्तराखंड शासन

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने स्पष्ट किया कि भू-कानून के उल्लंघन पर कार्रवाई तय है। यदि राज्य के बाहर के किसी व्यक्ति ने इस कानून का उल्लंघन कर जमीन खरीदी है और फिर उस जमीन को राज्य के निवासियों को बेच भी दिया है, तो भी वह कानूनी कार्रवाई से बच नहीं सकता।

अपर सचिव राजस्व आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखण्ड में भू-कानून के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी बीच संज्ञान में आया है कि राज्य के बाहर के कुछ लोग, जिन्होंने पहले भू-कानून का उल्लंघन कर जमीनें खरीदी थीं, अब उन जमीनों को राज्य के निवासियों को बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी व्यक्ति से जमीन का सौदा न करें, जिसने भू-कानून का उल्लंघन कर जमीन खरीदी है। ऐसा करके भविष्य में वित्तीय नुकसान से बचा सकता है। इसी वजह से जिला प्रशासन को रजिस्ट्रियों की जांच में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

अपर सचिव राजस्व ने स्पष्ट किया कि भू-कानून के उल्लंघन पर कार्रवाई तय है। यदि राज्य के बाहर के किसी व्यक्ति ने इस कानून का उल्लंघन कर जमीन खरीदी है और फिर उसे राज्य के निवासियों को बेच भी दिया है, तो भी वह कानूनी कार्रवाई से बच नहीं सकता।

उन्होंने बताया कि भू-कानून के उल्लंघन से जुड़े प्रकरणों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तर पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में सतर्कता बढ़ाई जाए और सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के बाहर के लोग अपनी खरीदी गई जमीन राज्य के लोगों को बेचकर उन्हें नुकसान न पहुंचा सकें।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *