वजन घटाना है तो यह बात जरूर जानिये

Rajesh Pandey
weight loss

अक्सर लोग मोटापे से परेशान तो दिखते हैं, लेकिन इनमें से अधिकतर इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ करते नहीं हैं। केवल चिंता जताने भर से कुछ नहीं होगा, इनको अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाना होगा। बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी मोटापे की दिक्कत से परेशान हैं। आपको मालूम होगा कि मोटापा बीमारियों की वजह हो सकता है। जैसे हृदय रोग, डायबिटीज और अन्य बीमारियां। आपको वजन कम करना है कि हम आपको कुछ जानकारियां दे रहे हैं। हो सकता है आपके कुछ काम आएं। लेकिन इससे पहले आपको सलाह देना चाहेंगे कि अपने डायटिशियन या डॉक्टर से सलाह जरूर लीजिए। 

खाने से पहले कुछ स्टार्टर यानि सलाद, सूप या फल खा सकते हैं। इसके करीब आधा घंटे बाद खाना खाइए। इससे आपकी डाइट कम हो जाएगी और इसके साथ ही आप एक बार में ज्यादा खाने से भी बच जाएंगे।  

एक बात अच्छी तरह जान लीजिए कि भूखा रहने से आपको मोटापे की समस्या से निजात नहीं मिल सकती, बल्कि शरीर में कमजोरी जरूर आ जाएगी। डायट बैलेंस होनी चाहिेए। हमारी राय है कि आप कुछ समय से अंतराल पर कुछ न कुछ खाते रहें। एक साथ बहुत ज्यादा खाने से परहेज करें। डायटिशियन से भी सलाह लेनी चाहिए। 

होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों या पार्टियों में तला, भुना खाना खाने से परहेज करें। ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है और मोटापे की समस्या को बढ़ा सकता है। आप घर पर ही खाना खाएं तो ज्यादा बेहतर होगा। भोजन बनाने और खाने वाले स्थान की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। 

शरीर को जरूरी कैलोरी और पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसलिए वजन घटाने के नुस्खे आजमाने से अच्छा बैलेंस डायट पर ध्यान दें। वजन कम करने के लिए भोजन में कमी का मतलब है, अपने शरीर को कमजोर करके स्वयं को नुकसान पहुंचाना। 

खासकर युवा और बच्चे फास्ट फूड के शौकीन होते हैं। कभी कभार स्वाद के लिए तो ठीक है, लेकिन फास्ट फूड को रोजाना की डाइट बना लेना सही नहीं है। दोस्तों के साथ वसायुक्त खानपान, फास्ट फूड की आदत मोटापा बढ़ाती है। 

अधिकतर लोग पेट पर जमा वसा से परेशान रहते हैं। फिजिकल एक्टीविटी कम होने की वजह से यह समस्या पेश आती है। इसलिए कहा जाता है कि व्यायाम करें और इसका कोई शॉर्टकट नहीं होता। संतुलित भोजन भी आपको मोटापे से निजात दिलाने में मदद करता है। एक्सरसाइज के समय पर ही फेट बर्न होना डिपेंड करता है। एक्सरसाइज सुबह हो या शाम, आपको फायदा ही पहुंचाएगी।

एक और खास बात यह कि वजन घटाने के लिए कोई दवा नहीं आती। इसके लिए आपको अपने भोजन को संतुलित करना होगा और लाइफ स्टाइल में परिवर्तन लाना होगा। वजन घटाने के लिए किसी भी दवा का सेवन करने से ज्यादा बेहतर है कि डायटिशियन या अपने डॉक्टर से बात करें। 

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *