कैंडिल वाली परी से पिता का वादा

Rajesh Pandey
candle

एक व्यक्ति था, जो अपनी बेटी को बहुत स्नेह करता था। उसकी बेटी गंभीर रूप से बीमार हो गई। बेटी को अच्छे से अच्छे डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। वह बहुत दुखी था। उसने बेटी के इलाज के लिए वह सभी प्रयास किए, जो बेहतर से बेहतर हो सकते थे। लेकिन बेटी को बचा नहीं सका। 

बेटी के गम में वह सदमे में आ गया। उसे कुछ भी अच्छा नहीं लगता। उसके चेहरे से हंसी गायब हो गई। वह अपने घनिष्ट मित्रों से भी दूर होने लगा। किसी से बात भी नहीं करता था। अकेले ही रहता। उसके जीवन पर निराशा हावी हो गई। बेटी के गम में उसकी आंखों में अक्सर आंसू रहते। 

एक रात सपने में उसने खुद को स्वर्ग की सैर पर पाया। वहां छोटी-छोटी परियां कैंडल लेकर मार्च कर रही थीं। एक बड़े सिंहासन पर परियों की रानी बैठी थीं और छोटी परियां कैंडल लेकर उनके सामने से होकर जा रही थीं। लंबी लाइन थी परियों की। एक परी को छोड़कर सभी की कैंडिल जल रही थीं। वह बुझी हुई कैंडिल लेकर चल रही परी के पास पहुंच गया। यह परी उसकी बेटी थी, जो उससे अलविदा हो चुकी थी। 

उसने उससे पूछा, आपकी कैंडिल क्यों नहीं जल रही है। इस छोटी परी ने जवाब दिया, पापा यह आपके आंसुओं से बुझ गई है। अगर आप नहीं रोओगे और खुश रहोगे तो मेरी कैंडिल भी जल जाएगी और रोशनी फैलाएगी। आप मुझसे वादा करो कि फिर कभी नहीं रोओगे और खुद पर निराशा को हावी नहीं होने दोगे। यह कहकर यह छोटी परी कैंडिल मार्च करती हुई आगे चली गई।

उसका सपना टूट गया। उसने तय कर लिया कि अब वह अकेले नहीं रहेगा। निराशा को खुद पर हावी नहीं होने देगा और जीवन में उम्मीदों को बनाए रखने के लिए बेटी की कैंडिल को बुझने नहीं देगा। हमेशा खुश रहेगा और दूसरों के जीवन में भी खुशियां लाने का काम करेगा। अभ वह परी बन चुकी बेटी से किए वादे को पूरा कर रहा है, क्योंकि वह अपने आंसुओं से उसकी कैंडिल को बुझने नहीं देना चाहता। (अनुवादित)

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *