देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission) ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नौकरियों के लिए विज्ञापन आमंत्रित करने की प्रस्तावित तिथियां जारी की हैं।
साथ ही, आयोग ने संबंधित परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियों की जानकारी भी उपलब्ध कराई है।
प्रतियोगी परीक्षाओं के विज्ञापन प्रकाशन एवं परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियों का कार्यक्रम जारी करते हुए आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग -1 के 34 पदों के लिए 29 सितम्बर 2023 को विज्ञापन प्रकाशित होना प्रस्तावित है, वहीं इन पदों के लिए परीक्षा 26 नवंबर 2023 को प्रस्तावित है।
अधिक जानकारी के लिए देखिए- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम




