केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय

Rajesh Pandey

नई दिल्ली। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर श्री बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और चारधाम यात्रा को लेकर चर्चा की।

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र ने नार्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप वर्तमान में केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण के कार्य चल रहे हैं । वर्ष 2013 की आपदा में बुरी तरह से तहस – नहस केदारपुरी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिव्य व भव्य स्वरूप ले रही है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने चारधाम यात्रा को लेकर भी वित्त मंत्री से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *