Uttarakhand women bear attack: भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल जखोली की महिलाएं स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटीं

Rajesh Pandey

Uttarakhand women bear attack: श्रीनगर, 10 सितम्बर, 2025ः जखोली ब्लॉक के भुनालगांव में भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल हुईं दो महिलाओं को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया था। पांच दिन के इलाज के बाद दोनों महिलाएं स्वस्थ होकर बुधवार को अस्पताल से घर लौट गईं।

Uttarakhand women bear attack: 6 सितंबर, 2025 को 65 वर्षीय बुरांशी देवी और 55 वर्षीय शशि देवी गांव के पास खेतों में गई थीं, तभी अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। दोनों महिलाओं ने हिम्मत नहीं हारी और कुदाल व दरांती से भालू पर पलटवार किया, जिससे भालू मौके से भाग गया। इस संघर्ष में दोनों के हाथ, पैर, सिर, आंख और कान पर गंभीर चोटें आईं।

श्रीनगर बेस अस्पताल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही रुद्रप्रयाग प्रशासन ने तुरंत हेलीकॉप्टर से दोनों महिलाओं को रुद्रप्रयाग अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया, जहाँ सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण यादव की देखरेख में उनका इलाज शुरू हुआ।

बेस अस्पताल में करीब पांच दिन तक लगातार इलाज चला। इस दौरान महिलाओं के सीटी स्कैन सहित सभी जरूरी जांचें की गईं। घायल शशि देवी की आँख और कान की चोट का इलाज संबंधित विभाग के वरिष्ठ डॉक्टरों ने किया, जबकि बुरांशी देवी की अन्य गंभीर चोटों का उपचार सर्जरी टीम ने किया।

Also Read:Uttarakhand bear man-eater : थलीसैंण ब्लाक में आतंक मचा रहे भालू को मारने के आदेश, पर पहले ये कदम उठाएंगे

महिलाओं के स्वस्थ होने पर उनके परिजनों भरत सिंह रावत और कुलदीप रौथाण ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का भी धन्यवाद किया। जखोली के ज्येष्ठ प्रमुख नवीन सेमवाल ने भी बेस अस्पताल की चिकित्सा टीम की सराहना की।

डॉ. लक्ष्मण यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर, सर्जरी विभाग, बेस अस्पताल श्रीनगर का कहना है, “भालू के हमले से घायल महिलाओं को अंदरूनी चोटों के कारण विशेष निगरानी में रखा गया था। हमने सीटी स्कैन सहित सभी आवश्यक जांचें कराईं और एक बहु-विभागीय टीम की देखरेख में उनका इलाज किया। सौभाग्य से, अब वे स्वस्थ हैं और घर लौट गई हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *