एम्पावर सोसाइटी की पत्रिका “तत्व मीमांसा” का विमोचन

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

एम्पावर सोसाइटी ने हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए अपनी पत्रिका “तत्व मीमांसा” के पहले संस्करण का विमोचन किया। पत्रिका में कठिन विषयों और बातों को आसान एवं सरल भाषा में प्रस्तुत करने की पहल की गई है।

एम्पावर सोसाइटी की सचिव मोनीदीपा सरमा ने बताया, संस्था के नेहरू कॉलोनी स्थित कार्यालय में जलागम के जखोली डिवीजन के अधिकारी बीएस नेगी एवं श्री रावत ने पत्रिका का विमोचन किया। उन्होंने बताया, हम इस पत्रिका के माध्यम से सूचनाओं और ज्ञान के आदान-प्रदान को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। जिन जानकारियों को पत्रिका में स्थान दिया गया है, इनमें से अधिकतर के बारे में लोग जानते होंगे, पर उन तक कुछ नई बातें भी तत्व मीमांसा के माध्यम से पहुंचेंगी। 

उन्होंने बताया, इस पत्रिका में अतीत और वर्तमान घटनाओं के साथ, तकनीकी क्षेत्र में उन संभावनाओं को शामिल किया गया है, जो भविष्य में हो सकती है। सरमा के अनुसार, हमने कोशिश की है, कठिन विषयों को आसानी से समझ में आने वाली भाषा में प्रस्तुत किया जाए। इस पत्रिका का गुवाहाटी (असम) एवं ऑस्टिन (यूएसए) में भी विमोचन किया गया। देहरादून में विमोचन अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों सहित गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *