Uttarakhand primary teachers protest: देहरादून, 20 जून, 2026ः उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर 22 जून के सचिवालय कूच को सफल बनाने के संबंध में रायपुर ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। शिक्षकों ने वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता का विरोध किया और एक अक्टूबर, 2005 के पश्चात नियुक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई।
Uttarakhand primary teachers protest: बैठक का संचालन करते हुए संघ के मंत्री बिनोद सिंह असवाल ने कहा, सरकार ने वर्ष 2017 में आरटीई एक्ट में संशोधन करके शिक्षकों के लिए निर्धारित अर्हता को पूर्ववर्ती तिथि से लागू किया है, जो कि कतई न्यायोचित नहीं है। साथ ही, पुरानी पेंशन प्रत्येक कर्मचारी का हक है।
अन्य सभी पदाधिकारियों ने भी इस कानून पर गहरा रोष प्रकट किया और इसमें यथाशीघ्र संशोधन का आग्रह किया।
सभी पदाधिकारियों ने 1 अक्टूबर, 2005 के पश्चात नियुक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पुरजोर तरीके से रखा।
Uttarakhand primary teachers protest: संघ के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी ने कहा कि वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षक उस समय सरकार द्वारा निर्धारित सभी अहर्ताओं को पूर्ण कर निर्धारित परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के पश्चात ही शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए हैं और अब सेवा में बने रहने तथा पदोन्नति के लिए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की बाध्यता शिक्षकों की दक्षता, कार्य क्षमता एवं सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है।
उन्होंने कहा कि इस कानून में संशोधन तथा पुरानी पेंशन बहाली के लिये उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा 22 जून को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच कर मुख्यमंत्री को आवश्यक कार्रवाई के लिए ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है।
अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी और मंत्री बिनोद असवाल ने विकासखंड रायपुर के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में 22 जून को आयोजित होने वाले सचिवालय कूच में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी, मंत्री बिनोद सिंह असवाल, कोषाध्यक्ष प्रशांत सकलानी, संरक्षक रविंद्र नाथ उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीता लिंगवाल, संयुक्त मंत्री संजय कुमार, उपाध्यक्ष विमला रावत, फ़रसराम कोठारी, संजीता गैरोला, राजेश्वरी थपलियाल, उपमंत्री अनीता नैथानी, प्रमोद कुमार, संगठन मंत्री प्रकाश पुरोहित, आशा मोहन, ज्ञानानंद चमोली, भारती क्षेत्री प्रचार मंत्री सुनीता रावत, अंजलि सेठी, कांति रावत, गीता गौड़, लेखाकार रीता परमार उपस्थित रहे।



