हेलो सीएम सर, हमारे स्कूल में टीचर नहीं हैं

Rajesh Pandey

देहरादून


चमोली जिले के घाट ब्लाक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज कांडईमाणखी में मुख्य विषयों के शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रा गायत्री कठैत ने कॉलेज में शिक्षकों की कमी से अवगत कराने के लिए सीधे मुख्यमंत्री को फोन कर दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छात्रा की बात सुनी और शिक्षा सचिव को तत्काल मुख्य विषयों के अध्यापक तैनात करने के निर्देश दिए। सीएम ने गायत्री को उनकी इस पहल के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने गायत्री को भविष्य में भी इस प्रकार के कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *