दूरदर्शन और आकाशवाणी पर नवरात्रि के विशेष कार्यक्रम

Rajesh Pandey

नई दिल्ली। दूरदर्शन और आकाशवाणी नवरात्रि के दौरान देशभर के विभिन्न स्थानों से दुर्गा पूजा एवं आरती का सीधा प्रसारण करेंगे। इनमें कोलकाता के प्रसिद्ध ‘महालया’ और तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी नवरात्रि ब्रह्मोत्सवम शामिल हैं। आप दूरदर्शन पर अयोध्या में होने वाली अयोध्या की रामलीला को लाइव देख सकते हैं। छह से 15 अक्टूबर तक डीडी नेशनल पर रामचरितमानस के रोजाना दो एपिसोड भी दिखाए जाएंगे।

दूरदर्शन पर नवरात्रि के विशेष कार्यक्रमों की सूची:

कार्यक्रम का नाम

अवधि

समय

आरती–छतरपुर मंदिर से सीधा प्रसारण

06 से 15 अक्टूबर, 2021

सुबह छह बजे

आरती-झंडेवालान मंदिर से सीधा प्रसारण

06 से 15 अक्टूबर, 2021

सुबह साढ़े छह बजे

कोलकाता के महालया से

06 अक्टूबर, 2021 को

सुबह सात बजे से आठ बजे तक

कनक दुर्गा देवी की कुमकुम पूजा और अलंकारम – विजयवाड़ा से सीधा प्रसारण

07 से 11 अक्टूबर, 2021

सुबह सात बजे

कोलकाता से दुर्गा पूजा का सीधा प्रसारण

12 से 15 अक्टूबर, 2021

सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक

रामचरितमानस – दो एपिसोड

06 से 15 अक्टूबर, 2021

सुबह आठ बजे

श्री वेंकटेश्वर स्वामी नवरात्रि ब्रह्मोत्सवम – तिरुपति से सीधा प्रसारण

08 से 15 अक्टूबर, 2021

सुबह नौ बजे

रामचरितमानस – दो एपिसोड

06 से 15 अक्टूबर, 2021

दोपहर दो बजे

झंडेवालान और छतरपुर मंदिर की प्रात:कालीन आरती का दोबारा प्रसारण

06 से 15 अक्टूबर, 2021

दोपहर तीन बजे

दुर्गोत्सव के अवसर पर फीचर फिल्में

08 से 15 अक्टूबर, 2021

शाम चार बजे

अयोध्या की रामलीला- अयोध्या से सीधा प्रसारण

06 से 15 अक्टूबर, 2021

शाम सात बजे से रात दस बजे तक

पूरे देश में आकाशवाणी का विशाल नेटवर्क विभिन्न स्थानों से विभिन्न नवरात्रि विशेष कवरेज और कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा। महालया पर छह अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम ‘महिषासुर मर्दिनी’ का प्रसारण हिन्दी/संस्कृत में सुबह चार बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक इंद्रप्रस्थ, एफएम गोल्ड और आकाशवाणी लाइव न्यूज 24*7 पर किया जाएगा। ‘महिषासुर मर्दिनी’ का बांग्ला संस्करण एफएम रेनबो नेटवर्क और राजधानी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

आकाशवाणी और दूरदर्शन की ये सभी ऑडियो-विजुअल सामग्री प्रसार भारती के न्यूज ऑन ए आई आर ऐप पर उपलब्ध होगी और हमारे यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव-स्ट्रीम की जाएगी।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *