UKSSSC ने जारी किया विभिन्न विभागों के लिए इन पदों का रिजल्ट

Rajesh Pandey
UKPSC declared RO/ARO Exam Result

देहरादून, 27 अप्रैल, 2026ः उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत विज्ञापित अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य पदों के लिए अंतिम चयन संस्तुति की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची (Merit List) घोषित कर दी है।

इन पदों के लिए 17 सितंबर 2024 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसकी लिखित प्रतियोगी परीक्षा 08 दिसंबर 2024 को आयोजित हुई थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए तीन चरणों में टंकण (Typing) और आशुलेखन (Stenography) परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार:

  • टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची 18 मार्च, 2026 को वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी।

  • चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा (Document Verification) 16 मार्च से 20 मार्च, 2026 के बीच आयोग कार्यालय में संपन्न हुई।

  • इसी दौरान अभ्यर्थियों से पदों और विभागों की वरीयता (Preference) भी प्राप्त की गई थी।

अभिलेखों की जांच और अभ्यर्थियों द्वारा दी गई वरीयता के आधार पर अब अंतिम चयन संस्तुति सूची संबंधित विभागों को प्रेषित की जा रही है। अभ्यर्थी अपना नाम और वरीयता क्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

देखेंः आयोग की विज्ञप्ति/ चयन परिणाम

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *