सोशल मीडिया पर मतदान जागरूकता अभियान में उत्तराखंड देशभर में प्रथम

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने सोशल मीडिया पर मतदान जागरूकता अभियान को लेकर किए गए कार्यों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से मार्च महीने की जारी रैंकिंग में उत्तराखंड को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मंगलवार को सचिवालय में सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक कर नोडल अधिकारी (सूचना) रवि बिजारनिया के नेतृत्व में टीम के कार्य की सराहना की और इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में उत्तराखंड में मतदान जागरूकता अभियान को ग्राउंड स्तर और सोशल मीडिया पर योजनाबद्ध तरीके से तेजी से चलाया गया। मतदान जागरूकता और मतदान संबंधी जानकारी से भरे क्रिएटिव कंटेंट लोगों द्वारा काफी पसंद किए गए।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने भी सोशल मीडिया टीम को बधाई दी।

सीईओ उत्तराखंड के सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म्स पर मतदान जागरूकता अभियान में गायक कैलास खेर, अभिनेता मनोज वाजपेयी, राजपाल यादव, अनिरुद्ध दवे, सूरज थापर,यश सिन्हा, अली असगर,अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अर्चना पूरण सिंह, उपासना सिंह के साथ ही स्टेट आइकॉन जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, बसंती बिष्ट, लोक गायिका माधुरी बड़थवाल, पांडवाज ग्रुप, लोक गायक किशन महिपाल, इंद्र आर्य, उप्रेती सिस्टर्स, खुशी जोशी, सौरभ मैठाणी आदि के साथ साथ विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने अपनी हिस्सेदारी निभाई।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *