डोईवाला। न्यूज लाइव
देहरादून के डोईवाला ब्लॉक के घमंडपुर में 130 साल पुरानी बावड़ी आज भी पहले जैसी दिखती है। घमंडपुर में अब पानी घरों तक पहुंचता है, पर पहले के जमाने में सभी इसी बावड़ी पर निर्भर थे। भोगपुर नहर जो कि जाखन नदी से जुड़ी है, कई गांवों को पार करके घमंडपुर पहुंची थी। खेतों को सींचते हुए भोगपुर नहर का पानी इस बावड़ी में भी आता था। आइए इस नहर के बारे में स्थानीय निवासी सुभाष चंद से बात करते हैं…



